Punjab Congress में मचा घमासान, Navjot Singh Sidhu ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

0
858
Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

पंजाब की राजनीति में सूनामी थमने का नाम नहीं ले रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस पार्टी में कलह मचाने वाले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिख इस्तीफा दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं।

इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद सिद्धू ने कहा कि, कांग्रेस के लिए सदा काम करता रहूंगा। सिद्धू का कहना है कि समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। कांग्रेस पार्टी ने जाति कार्ड खेलने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना दिया। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू पंजाब में गृह मंत्री बनना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें कोई जगह नहीं दी।

Navjot Singh Sidhu का पत्र

sonia

सिद्धू के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पत्रा ने ट्वीट कर लिखा कि,”वो दो आयें नहीं ..एक चला गया ..छा गए गुरु।”

बता दें कि आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य Kanhaiya Kumar और समाजिक कार्यकर्ता और गुजरात की वडगाम विधानसभा से विधायक Jignesh Mewani भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इसी पर पात्रा ने तंज कसा है।

वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, मैंने कहा था कि यह सही आदमी नहीं है। यह बॉर्डर वाले राज्य के लिए ठीक नहीं है।

दिल्ली पहुंचे Captain Amarinder Singh

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस्तीफे के बाद अमरिंदर पहली बार दिल्ली आए हैं। अमरिंदर सिंह राजधानी में शाम तक जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी होंगे। यह अहम बैठक शाम तक होने की संभावना जताई जा रही है।

अहम बात तो यह है कि कैप्टन के इस्तीफे बाद पंजाब की नई कैबिनेट में अमरिंदर के महज 4 मंत्रियों को ही जगह दी गई है। इसलिए यह संभावना अधिक जताई जा रही है कि सीएम पद छोड़ने के बाद अमरिंदर अब कांग्रेस का साथ भी छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Navjot Singh Sidhu ने मुख्‍यमंत्री Amarinder Singh को लिखा पत्र, किसानों पर दर्ज FIR रद्द हो

Anil Vij ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा, “राष्ट्रवादी Amarinder Singh उनके रास्ते में बाधा थे, इसलिए उन्हें राजनीतिक रूप से मार दिया”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here