Bihar News : JDU के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हर्षवर्धन सिंह

0
2338
Harshvardhan Singh JDU General Secretary
JDU General Secretary Harshvardhan Singh

Bihar News : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह (Rajeev Ranjan Singh) उर्फ श्री ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। नई सूची के अनुसार श्री हर्षवर्धन सिंह (Harshvardhan Singh) एवं श्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी (Mohammad Ali Ashraf Fatmi) को पार्टी का नया राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

पार्टी द्वारा घोषित पदाधिकारियों की सूची में शेष सभी नाम वही हैं जो पूर्व में थे। उल्लेखनीय है कि श्री हर्षवर्धन सिंह पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे जो चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड में आ गए थे।

श्री हर्षवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं पार्टी अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी का करीबी माना जाता है। श्री हर्षवर्धन सिंह जी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के साथ ही गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है इसके साथ ही मीडिया और दिल्ली स्थित मुख्यालय के भी प्रभारी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here