चित्रकूट में Priyanka Gandhi का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ संवाद, देखें VIDEO

0
0

Priyanka Gandhi उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले लगातार एक्शन में है। बुधवार को चित्रकूट (Chitrakoot) में उनके द्वारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ (Ladki Hoon Lad Sakti Hoon) संवाद का आयोजन किया गया है। हजारों की संख्या में महिलाएं इस संवाद में हिस्सा लेने पहुंची है।

युवा कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया है कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तट पर विशाल रैली को संबोधित कर रही है।

कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा गूंज रहा है।ये नारा महिला शक्ति को हौसला दे रहा है- अन्याय के विरूद्ध लड़ने का, राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का।

युवा कांग्रेस के नेता श्रीनिवास BV ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ संवाद कार्यक्रम में चित्रकूट के रामघाट में प्रियंका गांधी को सुनने उमड़ी महिलाओं की ये भीड़ बता रही है कि अन्याय का अंत अब निकट है।

Kashmir में कथित व्यापारियों के मारे जाने पर सियासत शुरू, Alka Lamba ने किया ट्वीट, बोलीं- ‘वो नए भारत में इंसाफ मांग रही है’

Delhi Air Pollution: 10 Points में समझें आज अदालत में क्या हुआ?