Presidential Oath Ceremony: नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी कल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय हॉल में होगा जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

Presidential Oath Ceremony: कार्यक्रम में पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
गृह मंत्रालय ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे जिसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति भाषण देंगे। समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

Droupadi Murmu ने विपक्षी उम्मीदवार को एकतरफा हराया
संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन पर, राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे, जहां फोरकोर्ट में उन्हें एक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बता दें कि 64 वर्षीय मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी।
आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी Droupadi Murmu
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। मुर्मू सोमवार को दिल्ली में पद की शपथ लेते समय पारंपरिक संताली साड़ी पहन सकती हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य – भाई, भाभी, बेटी और दामाद – शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:
- Presidential Election 2022 Result: देश को मिली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति; द्रौपदी मुर्मू ने जीती रायसीना की रेस
- Draupadi Murmu Profile: क्लर्क से लेकर राष्ट्रपति पद तक, कुछ ऐसा रहा द्रौपदी मुर्मू का सफर…