राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह समेत 4 हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न से किया सम्मानित, जानें अब तक के सभी विजेताओं के नाम

0
14

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न का आज यानी शनिवार (30 मार्च, 2024) वितरण हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 हस्तियों को आज मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जबकि लाल कृष्ण आडवाणी (L.K Advani) को रविवार को भारत रत्न दिया जाएगा। बता दें कि आडवाणी को छोड़कर अन्य चारों हस्तियों के पुरस्कार उनके परिवारजनों ने ग्रहण किए।

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भी आज ही भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित न हो सके। इसलिए कल यानी 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एलके आडवाणी को उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न उनके पोते जयंत चौधरी ने रिसीव किया। वहीं, भारत के पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव का भारत रत्न पुरस्कार उन्ही के बेटे – पी वी प्रभाकर राव को सौंपा गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने लिया। जबकि, हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का भारत रत्न अवार्ड उनकी बेटी डॉ. नित्या राव ने रिसीव किया।

भारत रत्न से अब तक 53 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। साल 1954 में भारत रत्न पुरस्कार देने की शरुआत हुई थी। उस वर्ष मद्रास (अब तमिलनाडु) के पूर्व मुख्यमंत्री सी. राजगोपालाचारी, भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और भारतीय भौतिक विज्ञानी व नोबेल पुरस्कार विजेता सी वी रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1955 के बाद से अब तक यानी 2024 तक 50 लोगों भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

वर्षभारत रत्न पुरस्कार विजेता : प्राप्तकर्ता
भारत रत्न 1954सी. राजगोपालाचारी  
सर्वपल्ली राधाकृष्णन  
सी वी रमन  
भारत रत्न 1955भगवान दास
एम. विश्वेश्वरैया
जवाहर लाल नेहरू
भारत रत्न 1957गोविंद बल्लभ पंत
भारत रत्न 1958धोंडो केशव कर्वे
भारत रत्न 1961बिधान चंद्र रॉय
पुरूषोत्तम दास टंडन
भारत रत्न 1962राजेन्द्र प्रसाद
भारत रत्न 1963जाकिर हुसैन
पांडुरंग वामन काणे
भारत रत्न 1966लाल बहादुर शास्त्री
भारत रत्न 1971इंदिरा गांधी
भारत रत्न 1975वीवी गिरि
भारत रत्न 1976के. कामराज
भारत रत्न 1980मदर टेरेसा 
भारत रत्न1983विनोबा भावे
भारत रत्न 1987खान अब्दुल गफ्फार खान
भारत रत्न1988एमजी रामचन्द्रन
भारत रत्न 1990भीम राव आंबेडकर
  नेल्सन मंडेला
भारत रत्न 1991राजीव गांधी
वल्लभभाई पटेल
मोरारजी देसाई
भारत रत्न 1992अबुल कलाम आज़ाद
जेआरडी टाटा
सत्यजीत रे
भारत रत्न 1997गुलजारीलाल नंदा
अरुणा आसफ अली
ए पी जे अब्दुल कलाम
भारत रत्न 1998एमएस सुब्बुलक्ष्मी
चिदम्बरम सुब्रमण्यम
भारत रत्न 1999जयप्रकाश नारायण
अमर्त्य सेन
गोपीनाथ बोरदोलोई
रविशंकर
भारत रत्न 2001लता मंगेशकर
बिस्मिल्लाह खान
भारत रत्न 2009भीमसेन जोशी
भारत रत्न 2014सीएनआर राव
सचिन तेंडुलकर
भारत रत्न 2015मदन मोहन मालवीय
अटल बिहारी वाजपेयी
भारत रत्न 2019प्रणब मुखर्जी
नानाजी देशमुख
भूपेन हजारिका
भारत रत्न 2024कर्पूरी ठाकुर
लालकृष्ण आडवाणी (*उनके घर जाकर दिया जाएगा)
पीवी नरसिम्हा राव
चरण सिंह
एमएस स्वामीनाथन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here