प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को Atal Bihari Vajpayee की जयंती के दिन अपनी पार्टी बीजेपी को चंदा दिया है। PM Modi ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, ”मैंने भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फंड में अपनी ओर से 1,000 रुपये दान किए हैं। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने का हमारा आदर्श है और हमारे कैडर की जीवन भर निस्वार्थ सेवा की संस्कृति आपके छोटे से दान से और मजबूत होगी। भाजपा को मजबूत बनाने में मदद करें। भारत को मजबूत बनाने में मदद करें।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी पार्टी फंंड में चंदा दिया। उन्होंने लिखा, ”भाजपा को दिया गया कोई भी डोनेशन एक मजबूत नए भारत की दिशा में एक अहम योगदान है। आप NaMo App के ‘डोनेशन मॉड्यूल’ के माध्यम से पार्टी को अपना डोनेशन दे सकते हैं। मैं @BJP4India के सभी शुभचिन्तकों और कार्यकर्ताओं से दान करने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील करता हूं।”

PM Modi ने इस अभियान के तहत दिया चंदा
BJP ने शनिवार को 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से एक विशेष कनेक्ट अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 11 फरवरी यानि दीनदयाल की पुण्यतिथि तक चलेगा। इसी क्रम में BJP ने लोगों और कार्यकर्ताओं से पार्टी फंड में डोनेट करने की अपील की।
इस अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी चंदा दिया और लोगों से चंदा देने की अपील करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ”भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फंड में ₹1,000 का योगदान दिया। राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास और अंत्योदय की स्तंभ भाजपा है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने कैडर को राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा जारी रखने के लिए योगदान दें और सशक्त बनाएं।” इस अभियान के तहत प्रहलाद जोशी, देवेन्द्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी को चंदा दिया।
ये भी पढ़ें: UP Election के लिए BJP का मोर्चा संभालेंगे Amit Shah, 26 दिसम्बर से करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं