देश में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है। चारो तरफ कोरोना की ही चर्चा हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक लोग मतदान करने जाएंगे। यूपी के पहले दौर में 18 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

यूपी निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले चरण में 18 जिलों के जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बता दें कि, एक वोटर को पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक साथ वोटिंग करनी होगी।

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई एवं हाथरस जिले शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय इलाका रायबरेली, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर और सपा के कद्दावर नेता आजम खान के रामपुर में भी वोटिंग शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलाके गोरखपुर जिले में पंचायत चुनाव पहले चरण में हो रहा है। गोरखपुर जिले में 20 ब्लॉक हैं। यहां 1294 ग्राम प्रधान पद के लिए 8822 प्रत्याशी किस्मत आजम रहे हैं। हालांकि, ऐसे ही 68 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 868 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी कि, साल 2022 में विधानसभा के लिए चुनाव होने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, पंचायत चुनाव ‘सेमीफाइनल’ है। यही मुख्य कारण है कि, जनता के मन को टटोलने के लिए इस बार पंचायत चुनाव मैदान में बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने जिला पंचायत सगस्य में अपने-अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here