उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का माहौल चल रहा है। आज से पहले चरण का मतदान जारी है। 18 जिलों में मतदान हो रहा है। मतदान के एक दिन पहले योगी का शहर कहा जाने वाला गोरखपुर में रात तकरीबन 11 बजे चुनावी रंजिश में प्रचार पर निकले पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्याशी राघवेन्द्र दुबे उर्फ गिलगिल को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में घुस गई है। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है।

उधर, घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह भी विपक्षी प्रत्याशी से उनका विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन माहौल को पुलिस ठीक से भाप नहीं पाई और बदमाशों ने रात में वारदात को अंजाम दे दिया। 

खबर के अनुसार मिश्रौलिया गांव निवासी 50 वर्षीय राघवेंद्र पूर्व प्रधान रहने के साथ ही वर्तमान में सामान्य सीट होने पर चुनाव मैदान में थे। विपक्षी से प्रचार के दौरान कई बार नोकझोंक भी हुई थी लेकिन इसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। गुरुवार की रात वह गांव के दूसरे टोला से अपने घर की ओर जा रहे थे कि बाहरी बदमाशों ने घेर कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे उनके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनते ह गांव वाले घर से बाहर निकले साथ में मौजूद एक समर्थक ने दूसरे प्रत्याशी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी।

आरोप है कि हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ भी लिए थे मगर फिर उसे छोड़ दिए। पीड़ित के भाई ने घटना की जानकारी जब थानेदार और आला अफसरों को दी तो मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में घायल राघवेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गोली लगने से गंभीर राघवेंद्र का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। पुलिस संदेह के आधार पर प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी शंभू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने तीन राउंड गोली चलने की बात कही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here