PM मोदी का गुजरात रोड शो रद्द, मोरबी हादसे में शिकार हुए लोगों से मिलने जा सकते हैं प्रधानमंत्री

0
176
Morbi Hadsa
Morbi Hadsa

Morbi Hadsa: गुजरात के मोरबी में रविवार को एक बड़ा दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। केबल ब्रिज गिरने से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग नदी में गिर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब भी 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब तक करीब 60 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

Morbi Hadsa: हादसे के शिकार हुए लोगों से मिलने जा सकते हैं PM

घटना की गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को फोन कर घटना की जानकारी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के हालात पर पैनी नजर रखने को कहा और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। वहीं मोदी 3 दिनों के लिए गुजरात दौरे पर भी हैं लेकिन पीएम की आज आज सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले रोड शो रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कल 1 नंवबर को होने वाला गांधीनगर में पेज समिति कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री आज खुद मोरबी जा सकते हैं।

बता दें कि इसके पहले 30 अक्टूबर को जब हादसा हुआ तो उसके बाद ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री ने मोरबी हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने 50-50 रुपये का मुआवजा घायलों को भी देनें के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में गुजरात सरकार ने भी मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

गुजरात में मोरबी की माचू नदी पर बना यह पुल करीब 150 साल पुराना बताया जाता है। मोरबी के इस ऐतिहासिक पुल का निर्माण महाराजा वाघजी ठाकोर ने 1887 में करवाया था। इस ब्रिज की कुल लंबाई 765 फीट और चौड़ाई 4.5 फीट है। कहा जाता है कि महाराज इस पुल का इस्तेमाल महल से शाही दरबार तक जाने के लिए करते थे। 3 दिन पहले 25 अक्टूबर को खुला यह पुल पिछले 7 महीने से मरम्मत के लिए बंद था। पुल को बने अभी कुछ ही दिन हुए थे। तभी यह बड़ा हादसा हो गया।

कहा जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे। ये सभी छठ पूजा मना रहे थे। इस हादसे में करीब 300 से 350 लोगों के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here