Horoscope and Panchang: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा उपहार,मीन राशि के जातक विवाद में पड़ने से बचें

Horoscope and Panchang: मेष राशि के लोगों को हर हाल में अपने गुस्‍से पर नियंत्रण रखना होगा। घर में क्‍लेश का वातावरण बना रहेगा।अपने से बड़ों का सम्‍मान करना सीखें।

0
147
Astro Jyotish App News
Astro Jyotish App News

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा उपहार, मीन राशि के जातक विवाद में पड़ने से बचें।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानें 10 मई 22 का पंचांग

तिथिनवमी 
नक्षत्रमघा 
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वारमंगलवार 
सूर्यमेष राशि में संचरण 
सूर्योदय05:20 एएम 
सूर्यास्‍त06:40 पीएम 
चंद्रमासिंह राशि 
राहूकाल03:39 से 05:16 एएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तअभिजीत मुहूर्त11:57 से 12:49 तक दोपहर
दिशा शूलउत्‍तर दिशा 

Horoscope and Panchang: जानिये अपना राशिफल

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के लोगों को हर हाल में अपने गुस्‍से पर नियंत्रण रखना होगा। घर में क्‍लेश का वातावरण बना रहेगा।अपने से बड़ों का सम्‍मान करना सीखें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्‍यापार और कारोबार में लाभ मिलने की उम्‍मीद है। पिछले किए हुए कामों के अनुरूप आज आपको फल की प्राप्ति होने जा रही है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। संतान की ओर से शुभ सूचना मिलेगी।घर में हर्ष का वातावरण रहने से अच्‍छा लगेगा।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष रूप से ध्‍यान रखना होगा। समय से नींद पूरी नहीं होने से चिड़चिड़ापन रह सकता है।अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

सिंह: सिंह राशि के लोग आज परेशान रहेंगे। पिता के साथ अनावश्‍यक रूप से बहस हो सकती है। बड़ों की बातों को मानना सीखें।कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहें, तो दिन उत्‍तम है।

Horoscope and Panchang: जानिये कन्‍या से लेकर मीन राशि का हाल

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोग किसी धार्मिक स्‍थल की यात्रा पर जा सकते हैं। मन में उत्‍साह बना रहेगा। अपने सामान का ध्‍यान रखें और मन को शांत रखने का प्रयास करें।

तुला: आज का दिन मौजमस्‍ती में गुजरेगा। भविष्‍य की चिंता सताएगी, लेकिन सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कार्यालय में वरिष्‍ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज जमीन से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी। अपने ऊपर व्‍यर्थ का तनाव न हावी होने दें। मन को एकाग्र कर काम पूरा करें। आलोचकों की बातों पर ध्‍यान न दें।

धनु: धनु राशि के जातकों को स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होगा। छात्रों को उनकी मेहनत का श्रेष्‍ठ परिणाम प्राप्‍त होगा। मन से खराब विचारों को बाहर निकालें। खुश रहने की कोशिश करें।

मकर: मकर राशि के जातकों को आज जरूरी कामसे बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपके ऊपर प्रभु की पूरी कृपा बनी रहेगी। आपके हर कार्य सुगमता के साथ बनते जाएंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को कहीं से उपहार की प्राप्ति होगी। घर पर माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बड़ों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।आपके लिए दिन बेहद श्रेष्‍ठ है।

मीन: मीन राशि के जातक संतान पक्ष के साथ व्‍यर्थ के विवादों में न पड़ें। अपने परिवार में शांति बनाए रखने पर जोर दें। घर के रखरखाव और जरूरी कामों पर खर्च हो सकता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here