Morbi Bridge: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख, कांग्रेस ने साधा BJP पर निशाना

Morbi Bridge: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है।

0
138
Morbi Bridge: Sympathy by leaders
Morbi Bridge:

Morbi Bridge: गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्‍ठ नेताओं ने दुख जताया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत एवं बचाव कार्य में हरसंभव मदद करने को कहा है।हालांकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसे ‘‘मानव निर्मित त्रासदी बताया।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को पूछा कि क्या गुजरात के मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बने केबल पुल का गिरना दैवीय घटना है या धोखाधड़ी का कृत्य। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उसी वाक्य को दोहरा रहे थे जिसे उन्होंने 31 मार्च, 2016 को कोलकाता में विवेकानंद रोड फ्लाईओवर गिरने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए एक रैली में इस्तेमाल किया था। उस घटना में भ्री कई लोग मारे गए थे।

Morbi Bridge: संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ

Morbi Bridge: top news update today in hindi
Morbi Bridge

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के मोरबी में हुई त्रासदी ने मुझे चिंतित कर दिया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव प्रयासों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।”

Morbi Bridge: दिल्‍ली के सीएम ने जताया दुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है। मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है। भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। ”

Morbi Bridge: मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सभी को सुरक्षित बचाए जाने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के मोरबी में दुखद घटना के बारे में सुनकर व्यथित हूं। मैं सभी के सुरक्षित बचने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” धनखड़ ने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”

Morbi Bridge: भाजपा सरकार को दोषी ठहराया

घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुरजेवाला ने कई ट्वीट करके कहा, ‘‘मोरबी पुल हादसे में गई अनगिनत जानों की दर्दनाक खबर ने पूरे देश का दिल दहला दिया है। सभी शोक संतप्त परिवारों को संवेदनाएं। यह प्राकृतिक हादसा नहीं, मानव निर्मित त्रासदी है। गुजरात की भाजपा सरकार इस जघन्य अपराध की सीधे-सीधे दोषी है। ”

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गुजराती भाई बहनों की ज़िंदगी की क़ीमत 2 लाख रुपये लगा कर अपनी जिम्मेवारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व मोरबी विधायक व मंत्री (बृजेश मेरजा) को बताना होगा जब ये पुल 26 अक्टूबर को ही मरम्मत के बाद खोला गया तो पुल कैसे गिर गया?”

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here