पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार मोदी सरकार पर जुबानी वार कर रही है। इस बार उन्होंने मोदी सरकार पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने तंज कसते हुए मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि मोदीराज में इतिहास से छेड़छाड़ किया जा रहा है। कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में चल रही इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस में ममता ने केंद्र सरकार पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से वर्तमान समय में इतिहास से छेड़छाड़ किया जा रहा है, ऐसा लगता है कि नाथूराम गोडसे गांधी जी से बड़े देशभक्त थे। बता दें कि भाजपा की सरकार में भाजपा के कई नेताओं का विवादास्पद बयान आ चुका है जिसमें इतिहास को बदलने की बात होती है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोदी सरकार के खिलाफ लगातार विरोधाभास रवैया अपनाती रहती हैं।  नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी ममता ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने लगातार नोटबंदी और जीएसटी का विरोध किया था और कहा था कि नोटबंदी से बस आम आदमी परेशान होंगे। ये नीति गरीबों को धोखा देने वाली नीति है। इससे कोई काला धन  वापस नहीं आने वाला।

इसके अलावा आधार की अनिवार्यता को लेकर भी ममता अक्सर मोदी सरकार को निशाने पर लेती रही हैं। उन्होंने इसे निजता के अधिकार का उल्लघंन बताया था। बता दें कि  इससे पहले गुरुवार को आईएचसी के सत्र में राजनैतिक असहिष्णुता, बुद्धिजीवियों की हत्याएं और इतिहास के दोबारा लेखन का मुद्दा छाया रहा। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में मशहूर इतिहासकार इरफान हबीब, साब्यसाची भट्टाचार्य, इशरत आलम के अलावा राजमोहन गांधी भी शिरकत कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here