सीढ़ियों से गिरे Lalu Prasad Yadav, कंधे में फ्रैक्चर, अस्पताल में किया गया भर्ती

बता दें कि चारा घोटाला मामले में लालू यादव अभी जमानत पर जेल से बाहर है। चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक वह जेल में रहे थे।

0
185
Lalu Yadav
Lalu Yadav

Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अस्पताल में भर्ती है। खबर है कि लालू प्रसाद यादव पटना में राबड़ी देवी आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर गए थे। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया है। एमआरआई और अन्य जांच में लालू यादव के कंधे में माइनर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। उन्हें कंधे में माइनर फ्रैक्चर और कमर में भी चोट लगी है। पटना के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। लालू यादव को डॉक्टरों ने एक महीने तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।

Lalu Prasad Yadav: सुबह करीब 3.30 बजे हुआ हादसा

बता दें कि चारा घोटाला मामले में लालू यादव अभी जेल से बाहर है। चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक वह जेल में रहे थे। उन्हें हेल्थ का हवाला देते हुए जमानत पर बाहर रखा गया है। लालू यादव पहले से भी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित चल रहे थे। एक समय यह भी खबर आई थी कि उनकी किडनी में भी गंभीर समस्या है।

वह किडनी की बीमारी का उपचार कराने सिंगापुर जा सकते हैं । इसके लिए उन्होंने सीबीआई कोर्ट में अर्जी भी दायर की है कि वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकें। वहीं लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से आरजेडी कार्यकर्ताओं में चिंता दौड़ गई है। पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता राबड़ी देवी के निवास और पारस अस्पताल पहुंचे व उनका हालचाल जाना।

Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav

पारस अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. आसिफ रहमान ने बताया कि लालू यादव को सुबह करीब 3.30 बजे लाया गया। उनकी कंधे में चोंट के कारण उनकी हालत अस्थिर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। अब उनकी हालत स्थिर है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here