कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने शनिवार को कहा कि कल राहुल गांधी के आगमन पर भारतीय युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाए और प्रदर्शन किया। इसके जवाब में अब कांग्रेसी भी सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

Jyotiraditya Scindia: कांग्रेस बोली BJP को उसी के अंदाज में जवाब देंगे
कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को अब उसीके अंदाज में जवाब देंगे। कांग्रेस, भाजपा को उसी के तरीके से जवाब देगी.। भाजपा के किसी भी बड़े और छोटे नेता के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर कांग्रेसी भी काले झंडे दिखाएंगे।
केंद्रीय बजट संगोष्ठी में भाग लेंगे
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)आज सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सिंधिया एक निजी होटल में केंद्रीय बजट 2022 पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे।
संबंधित खबरें:
- Jyotiraditya Scindia ने कांग्रेस को बताया जुमले वाली सरकार, कहा- PM Modi ने गरीबों का किया कल्याण
- केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने कहा कि उड़ान योजना के तहत पांच नए हवाई अड्डे और 50 नए रूट बनेंगे