Jyotiraditya Scindia पहुंच रहे छत्‍तीसगढ़, कांग्रेसी नेता काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध

0
839
Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने शनिवार को कहा कि कल राहुल गांधी के आगमन पर भारतीय युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाए और प्रदर्शन किया। इसके जवाब में अब कांग्रेसी भी सड़क पर उतर गए हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia: कांग्रेस बोली BJP को उसी के अंदाज में जवाब देंगे

कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को अब उसीके अंदाज में जवाब देंगे। कांग्रेस, भाजपा को उसी के तरीके से जवाब देगी.। भाजपा के किसी भी बड़े और छोटे नेता के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर कांग्रेसी भी काले झंडे दिखाएंगे।

केंद्रीय बजट संगोष्‍ठी में भाग लेंगे

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)आज सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सिंधिया एक निजी होटल में केंद्रीय बजट 2022 पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here