Janjati Gaurav Divas: प्रधानमंत्री ने देश का पहला जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देशवासियों को किया समर्पित

0
431
Narendra Modi
Narendra Modi (File Photo)

Janjati Gaurav Divas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने देश का पहला जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देशवासियों को समर्पित कर दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में कुछ दिन बड़े सौभाग्य से आते हैं, और जब ये दिन आते हैं तब हमारा कर्तव्य होता है कि उनकी आभा, उनके प्रकाश को अगली पीढ़ियों तक और ज्यादा भव्य रूम में पहुंचाए।आज का ये दिन ऐसा ही पुण्य-पुनीत का अवसर है।

आज पुरातन आदिवासी संस्कृति के गौरवगान का अवसर है: PM

15 नवंबर की ये तारीख, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती, झारखंड के स्थापना दिवस और देश की आजादी के अमृत महोत्सव का कालखंड। ये अवसर हमारी राष्ट्रीय आस्था का अवसर है, भारत की पुरातन आदिवासी संस्कृति के गौरवगान का अवसर है। आज़ादी के इस अमृतकाल में देश ने तय किया है कि भारत की जनजातीय परम्पराओं को, इसकी शौर्य गाथाओं को देश अब और भी भव्य पहचान देगा। आज से हर वर्ष देश 15 नवम्बर यानी भगवान विरसा मुंडा के जन्म दिवस को ‘जन-जातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाएगा।

आज ही के दिन झारखंड अस्तित्व में आया था: PM

आज के ही दिन हमारे श्रद्धेय अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण झारखण्ड राज्य भी अस्तित्व में आया था। ये अटल जी ही थे जिन्होंने देश की सरकार में सबसे पहले अलग आदिवासी मंत्रालय का गठन कर आदिवासी हितों को देश की नीतियों से जोड़ा था। आज इस महत्वपूर्ण अवसर पर देश का पहला जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देशवासियों के लिए समर्पित हो रहा है। भारत की पहचान और भारत की आजादी के लिए लड़ते हुए भगवान बिरसा मुंडा ने अपने आखिरी दिन रांची की इसी जेल में बिताए थे।

भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई देता हूं: PM

भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के लिए पूरे देश के जनजातीय समाज, भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई देता हूं। ये संग्रहालय, स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी नायक-नायिकाओं के योगदान का, विविधताओं से भरी हमारी आदिवासी संस्कृति का जीवंत अधिष्ठान बनेगा।

APN Live Updates: पीएम मोदी आज कमलापति रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here