इस साल के अंत में शादी के बंधन में बॉलीवुड के कई सितारे बंधने वाले हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के एक और लव बर्ड्स राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लवबर्ड्स आखिरकार आज, 15 नवंबर को, चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे। इस जोड़े ने शनिवार,13 नवंबर को सगाई की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। बता दें कि अब उनकी शादी का कार्ड वायरल हो गया है जो उनकी शादी की तारीख और स्थान का खुलासा करता है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड हुआ वायरल
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शनिवार को द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में सगाई की। आज उनकी शादी से पहले, एक फैनपेज ने ट्विटर पर शादी का कार्ड शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है। कार्ड नील रंग का है और इसे वधू पक्ष की ओर से भेजा गया है। कार्ड काफी सुंदर लग रहा है।
शादी के कार्ड में लिखा है, “राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा की शादी के लिए सोमवार 15 नवंबर 2021 ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ के साथ आमंत्रित करते हैं।”
सगाई का वीडियो
द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में दोनों की सगाई हुई जिसका फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया था। जिसमें राजकुमार एक घुटने के बल बैठ जाते है और अपनी दुल्हन से पूछते हैं “पत्रलेखा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिला।
यह भी पढ़ें: कौन है Patralekhaa? जिनसे Rajkumar Rao करने जा रहे हैं शादी
इस तारीख को चंडीगढ़ में Patralekhaa से शादी करेंगे Rajkumar Rao!