International Yoga Day 2023: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पूरा विश्‍व हमारी संस्‍कृति को स्‍वीकार कर रहा

International Yoga Day 2023: इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक खास वीडियो संदेश जारी कर देश को संबोधित किया है।पीएम मोदी ने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनिया भर ने अपनाया है।

0
21
International Yoga Day 2023 Top Yoga News
International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023: देशभर में आज यानी बुधवार को योग दिवस पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। इसमें भारतीय तटरक्षक बल के जवान समेत कई दिग्‍गज हस्‍तियां योग कर रहीं हैं।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्‍व हमारी संस्‍कृति को स्‍वीकार कर रहा है।यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।इस दौरान उन्‍होंने योग के कई आसन भी किए।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक खास वीडियो संदेश जारी कर देश को संबोधित किया है।पीएम मोदी ने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनिया भर ने अपनाया है। आज योग ग्लोबिल स्पिरिट बन गया है। योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है।मालूम हो कि पीएम मोदी तीन दिन के अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं।

nternational Yoga Day 2023| Live Updates:सेना के जवान कर रहे योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लद्दाख में भारतीय सेना के जवान योगाभ्‍यास कर रहे हैं।

International Yoga Day 2023: सीएम योगी ने किया योग

International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।

पानी में योग

तमिलनाडु के रामेश्‍वरम में पानी के अंदर लोग योग कर रहे हैं।

International Yoga Day 2023: मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में किया योग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में योगाभ्‍यास किया।

उत्‍तराखंड के सीएम धामी ने बताया योग का महत्‍व

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में रामदेव संग किया योगाभ्‍यास किया।इस मौके पर सीएम धामी ने हर व्‍यक्‍ति को योग का महत्‍व बताया।

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री ने मुंबई में योग किया

पूरा विश्‍व एक परिवार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी वैष्णव ने बालासोर में योग किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि पूरा विश्‍व एक परिवार है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here