Google Doodle: Google ने आज Doodle बनाकर अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन को उनके 82वें जन्मदिन पर याद किया है। गेराल्ड ‘जैरी’ लॉसन को आधुनिक गेमिंग के पितामहों में से एक थे। उन्होंने दुनिया में सबसे पहले वीडियो गेम कंसोल बनाया था। गेराल्ड जैरी ने कई ऐसे गेम का निर्माण किया था, जो 1990 के दौर में काफी पॉपुलर हुआ थे।
Google Doodle: ‘जैरी’ लॉसन ने कई वीडियोगेम का किया था आविष्कार
बता दें कि इंजीनियर गेराल्ड ‘जैरी’ लॉसन का जन्म 1 दिसंबर, 1940 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने वीडियोगेम्स कार्ट्रिज का आविष्कार किया था जिसमें सुपर मारियो, कॉन्ट्रा जैसे गेम दुनिया भर के लाखों घरों तक पहुंचाए। गेरी लॉसन ने फेयरचाइल्ड चैनल एफ कंसोल भी डिजाइन किया। उन्हें वीडियो गेम कार्ट्रिज का पिता कहा जाता है। गेराल्ड ‘जेरी’ लॉसन का 9 अप्रैल, 2011 को 70 वर्ष की आयु में डायबिटीज की बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

Jerry Lawson को इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में थी दिलचस्पी
आधुनिक गेम के पितामाह कहे जाने वाले गेराल्ड ‘जैरी’ लॉसन ने कम उम्र से ही इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में अपनी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान उन्होंने टीवी की रिपेयरिंग भी की और जल्द ही अपने रेडियो स्टेशन का निर्माण किया। उन्होंने कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में अपना करियर शुरू करने से पहले क्वींस कॉलेज और सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क में पढ़ाई की।
‘जैरी’ लॉसन के वीडियो गेम भारत सहित पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुए
इंजीनियर गेराल्ड ‘जैरी’ लॉसन के योगदान के कारण वीडियो गेम भारत सहित पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुए। 1990 के दशक के अंत में सुपर मारियो, कॉन्ट्रा और डबल ड्रैगन जैसे खेल हजारों घरों में पहुंचे। 90 के दौर के लोगों के पास इससे जुड़े कुछ यादें आज भी मौजूद हैं। हालांकि, आज के आधुनिक दौर में वीडियो गेम उद्योग अरबों का है। जिसमें गेराल्ड ‘जैरी’ लॉसन के पुरानी तकनीक का अहम योगदान रहा है।
संबंधित खबरें…
- फीफा वर्ल्ड कप-2022 का आज आगाज, Google ने एनीमेटेड Doodle के जरिये फुटबॉल प्रेमियों में भरा जोश
- Google Doodle: बाल दिवस के मौके पर Google ने कोलकाता के छात्र की पेंटिंग का बनाया डूडल, जानें क्या है इसकी खासियत…?
- प्रसिद्ध कवि अब्दुल कावि की 87 वीं जयंती आज, गूगल डूडल सहित कई दिग्गजों ने किया याद