Dhanteras 2021: इस बार का धनतेरस है खास, राशि के अनुसार जानें आप के लिए क्या खरीदना है शुभ

0
813
dhanteras
Dhanteras 2021: इस बार का धनतेरस है खास, राशि के अनुसार जानें आप के लिए क्या खरीदना है शुभ

Dhanteras 2021: कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। धनतेरस से दिवाली का आगाज होता है। इस दिन लोग सोना, पीतल अपनी हैसियत के अनुसार खरीदारी करते हैं। दिवाली भाई दूज से समाप्त होता है। धनतेरस हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।

इसे धन्वंतरि जयंती के नाम भी जाना जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। ऐसा कहा जाता है कि भगवान धन्वतंरि की पूजा से अरोग्यता की प्राप्ति होती है।

इस दिन वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस पर आप अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, जानिए ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कौन-सी चीज खरीदना है शुभ-

मेष राशि– सोना-चांदी की वस्तु, जमीन।

वृषभ राशि– चांदी, हीरा की वस्तु, जमीन, वाहन।

मिथुन राशि– हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना और चांदी के समान लेना अपके लिए शुभ होगा

कर्क राशि- चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस के दिन ले सकते हैं।

सिंह राशि– सोना,  धार्मिक किताब खरीद सकते हैं।

कन्या राशि– सोना- कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजों की खरीदारी करें। 

तुला राशि– सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें आप इत्र, सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। 

वृश्चिक राशि– सोना-चांदी, जमीन और किसी भी तरह का निवेश।

धनु राशि– सोना, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जमीन, सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। वाहन और चांदी के बर्तन खरीदें। 

मकर राशि– चांदी, जमीन और इलेक्ट्रॉनिक सामान।

कुंभ राशि– सोना-चांदी की वस्तु

मीन राशि– हर प्रकार का निवेश और खरीदारी उत्तम रहेगी।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल त्रयोदशी तिथि 2 नवंबर से सुबह 8 बजकर 35 मिनट से लग जाएगी, इस दौरान खरीदारी करना अति उत्तम रहेगा।

2 नवंबर को खरीदारी का शुभ मुहूर्त-

सुबह 8.46 बजे से 10.10 बजे तक

3 नवंबर को खरीदारी का शुभ मुहूर्त-

सुबह 11.11 बजे से 11.56 बजे तक दोपहर 3:38 मिनट से शाम 5:00 बजे तक।

यह भी पढ़ें: Diwali 2021: दिवाली कब है? जानिए मां लक्ष्मी का पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में

Diwali पर ना खरीदें चीनी उत्पाद, स्वास्थ को हो सकता है बड़ा नुकसान