CJI NV Ramana बोले, ‘समय से न्याय न मिलना भी GDP की दर कर सकता है कम’

0
275
CJI NV Ramana
CJI N.V Ramana

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमना का कहना है कि 2018 में प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय शोध के मुताबिक समय पर न्याय न मिलने की वजह से देश को GDP में 9% सालाना का नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा एक प्रभावी न्यायपालिका ही देश के प्रभावी विकास में सहायता कर सकती है।

न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है: CJI

औरंगाबाद में हाईकोर्ट के एक कार्यक्रम के दौरान ये बाते CJI ने कही। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक लोगों को न्यायालय की शरण में जाने से संकोच नहीं करना चाहिए। न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान CJI ने ज्यूडिशयरी में इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की 26% अदालतों में महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं है जबकि 16% अदालतों में पुरुषों के लिए ही टॉयलेट नहीं है। उन्होंने इसके सुधार पर जोर देने को कहा है।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सालों से लंबित मामलों का किया जिक्र

कार्यक्रम में शामिल जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सालों से लंबित कई मामलों के बारे में बोलते हुए अपने भाषण में एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के संगोला तालुका में एक ऐसा मामला है जहां आरोपी 1958 से फरार है। भगवान जाने कि आरोपी अभी आसपास है या नहीं।”

यह भी पढ़ें: CM Uddhav Thackeray ने परम बीर सिंह पर किया कटाक्ष, कहा- हमारे पास एक ऐसा शिकायतकर्ता है जो लापता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here