Childrens Day 2021: देशभर में मनाया जा रहा है बाल दिवस, जानें इतिहास

0
692
Childrens Day 2021
Childrens Day 2021

बाल दिवस (Childrens Day) पूरे देशभर में 14 नंवबर को मनाया जाएगा। 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्म हुआ था। 14 नवंबर 1889 में जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। उन्हें बच्चे भी उतना ही प्यार करते थे जितना वे बच्चों सें, बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा करते थे, जिसके कारण उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में समर्पित है।

अलग – अलग देशों में मनाया जाता है Childrens Day

पंडित जवाहरलाल नेहरू कहते थे बच्चे भारत का भविष्य हैं। उन्हें प्यार और देखभाल की जरूरत है ताकि आने वाले समय में वे भारत की जिम्मेदार अपने कंधों पर ले सकें। बाल दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चों को मिठाई, टॉफियां और गिफ्ट दिए जाते हैं।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का देहांत 27 मई 1964 को हुआ था। उनके देहांत के बाद बच्चों के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। हर साल सर्वसम्मति से इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्कूलों की होती है छुट्टी

विभिन्न देशों में अलग-अलग तारीखों को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस 1964 में पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद मनाया जाने लगा। हालांकि बाल दिवस 1925 से मनाया जाने लगा था, लेकिन यूएन ने 20 नवंबर 1954 को इससे मनाने की घोषणा की थीं।

मुख्य तौर पर बाल दिवस के दिन स्कूलों में छुट्टी होती है। पर बच्चों के लिए कई तरह के खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चें नाच- गाना करते हैं। स्पीच तैयार करते हैं। बच्चों को फूल दिया जाता है। गिफ्ट, चॉकलेट आदि चीजे दी जाती हैं।

यह भी पढ़ें:

Childrens Day 2021: जानिए क्यों 14 नवंबर को ही मनाया जाता है बाल दिवस?

बाल दिवस पर अबराम ने पापा शाहरुख़ के साथ किया डांस, देखें वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here