मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट के जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि मॉनसून की ट्रक रेखा अब बीकानेर तथा जयपुर होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरते हुए बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर जा रही है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पंजाब पर देखा जा सकता है। मौसमी गतिविधियों के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट के जारी कर रखा है। आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट के तहत बारिश होने की संभावनाएं जताई है। इसके अलवा सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश का बारिश से लोंगो बुरा हाल
मध्य प्रदेश के विदिशा में भारी बारिश से संकट बढ़ता जा रहा है। सबसे बुरा हाल कुरवाई तहसील का है, जहां के कई गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। प्रशासन की मदद से गांव में फंसे लोगों का रेक्स्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बता दें कि जिले में लगातार पांच दिन से बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। बाढ़ के चलते कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है।

दिल्ली के मौसम की जानकारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी संभाननाएं है। दिल्ली में वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

राजस्थान में बाढ़ की आशंका
राजस्थान के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन का बुरा हाल हो गया है। झालावाड़ के खानपुर, सरोला और असनावर इलाके पिछले कई दिनों से बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। राजस्थान में मौसम की मार से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं।

ये भी पढ़ें-CM शिवराज ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वे, सैकड़ों गांव बाढ़ से त्रस्त

उत्तर प्रदेश में बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर
उत्तर प्रदेश के इटावा में बारिश आफत बनी हुई है। बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही नदी के किनारे बसे कई गांव पानी में डूब गए हैं। वहीं, वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटा 6 सेंटीमीटर तक बढ़ने से लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। वाराणसी में अगर गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में घाट के आस-पास के कई इलाकों तक पानी पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here