फ्रांस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। इसके साथ ही मोदी और मैक्रों के बीच रक्षा, स्पेस, सुरक्षा, ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है। मेक इन इंडिया से जुड़े कई बड़े रक्षा समझौते होने की भी संभावना जताई जा रही है। इस वार्ता से दोनों देशों के कारोबारी, राजनीतिक और रणनीतिक रिश्ते और मजबूत होगे।

मैक्रों की यात्रा के दौरान जैतपुर न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट के समझौते पर दस्तखत होने की उम्मीद है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस की भी बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों भाग लेंगे। यह इनकी पहली बैठक होगी। मोदी ने फ्रांस की पहली यात्रा मैक्रों के राष्ट्रपति बनने के बाद जून 2017 में की थी।

यह भी पढ़े: आज पहले भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, कई बड़े समझौतों पर सहमति बनने की उम्मीद

भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत 1998 से हुई थी। दोनों देशों के बीच अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक कुल 10.95 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था। फ्रांस भारत में निवेश करने वाला दुनिया का 9 वां सबसे बड़ा देश है। तकरीबन एक हजार फ्रांसीसी कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, जबकि 120 भारतीय फर्में फ्रांस में अपना कारोबार कर रही हैं।

इस बारे में विदेश मंत्रालय का कहना है कि मैक्रों की यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी। फ्रांस के राष्ट्रपति की ये यात्रा बेहद अहम है। इस यात्रा पर सभी की नजरें टिकी हुई है।

 

—ब्यूरो रिपोर्ट, APN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here