Monsoon Session 2023: ‘I.N.D.I.A’ के ’21 विपक्षी सांसद’ राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में हंगामे के आसार

दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश से संबंधित बिल आज लोकसभा में पेश किया जा सकता है। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी इस अध्यादेश का विरोध कर रही है। ऐसे में ससंद के दोनों सदनों में एक बार फिर हंगामे के आसार हैं।

0
49
Monsoon Session 2023: 'INDIA' के '21 विपक्षी सांसद' आज राष्ट्रपति से करेगी मुलाकात, अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में हंगामे का आसार
Monsoon Session 2023

Monsoon Session 2023: मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर 20 जुलाई से शुरू हुए संसद का मानसून सत्र अब तक हंगामे के भेंट चढ़ चुका है। दो दिन की छुट्टी के बाद फिर आज फिर सदन की कार्यवाही शुरू हो रही है। दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित संशोधन विधेयक पर मोदी कैबिनेट पहले ही मुहर लगा चुकी है। खबरों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह संसद में दिल्ली सेवा बिल पेश कर सकते हैं। सांसदों को बिल सर्कुलेट भी कर दिया गया है।

इस बीच मणिपुर में जायजा लेने गई INDIA गठबंधन के सांसदों की टीम आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेगी। ये सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं, आज लोकसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होनी है। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख का ऐलान हो सकता है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि मणिपुर और दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामे के आसार है क्योंकि विपक्ष राष्ट्रपति से मिलकर मणिपुर पर रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में है। संसद में आज विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस दौरान विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग और अविश्वास प्रस्ताव पर रणनीति बनाएगा।

Monsoon Session 2023

Monsoon Session 2023: आप ‘दिल्ली अध्यादेश’ का कर रही है विरोध

दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश से संबंधित बिल आज लोकसभा में पेश किया जायेगा। मोदी कैबिनेट इस बिल पर पहले ही मुहर लगा चुकी है। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी इस अध्यादेश का विरोध कर रही है। ऐसे में ससंद के दोनों सदनों में एक बार फिर हंगामे के आसार हैं। ऐसे में अगर केंद्र सरकार ने लोकसभा में ये बिल पेश किया तो ‘INDIA’ गठबंधन के लिए ये एक लिटमस टेस्ट साबित हो जाएगा। आम आदमी पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी कि इस बिल को हर हाल में पारित होने से रोका जाए।

Parliament Monsoon Session 2023
Parliament Monsoon Session 2023

Monsoon Session 2023: केंद्र सरकार ने सेक्शन 3A और 45D में किए अहम बदलाव

लेकिन जो अध्यादेश लाया गया था उसकी तुलना में अब बिल में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। केंद्र सरकार ने बिल लाने से पहले सेक्शन 3A और 45D में अहम बदलाव किए हैं। धारा 3A जो अध्यादेश का हिस्सा थी, उसे प्रस्तावित विधेयक से पूरी तरह हटा दिया गया है। लोकसभा में तो मोदी सरकार के पास बहुमत है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और दूसरे विपक्षी सांसदों की मदद से राज्यसभा में इसे रोकने की कोशिश में हैं।

Monsoon Session 2023

Monsoon Session 2023: सभी विपक्षी सांसदों ने मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

वहीं, 21 विपक्षी सांसद दो दिन के मणिपुर दौरे से लौट आए हैं। सभी सांसदों ने मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। ये सभी आज संसद में जानकारी देंगे।मिली जानकारी के अनुसार, आज संसद सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से मणिपुर पर चर्चा करने के लिए कहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष मणिपुर पर चर्चा करें। विपक्ष अशांति फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पहले भी मणिपुर में हिंसा होती थी तो कांग्रेस के प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते थे।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here