देश के पांच राज्यों में आज मतदान हुआ। इसमें पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है। पश्चिम बंगाल में 8 चरणोें में मतदान हो रहा है। जिसमे से आज तीसरे चरण का मतदान 31 सीटों पर हो रहा है। बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होने वाला है। असम की बात करें तो यहां पर तीन चरणों में मतदान हो रहा है। आज आखिरी चरण का चुनाव है। यहां पर 126 विधानसभा सीटें है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पहला और आखिरी चरण का चुनाव है। पश्चिम बंगाल में 77.68%, असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुडुचेरी में 78.13% और तमिलनाडु में 65.11% वोटिंग हुई। आज मंगलवार को मतदान के बाद तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई।

फीसदी मतदान: देश के पांच राज्यों में मतदान समाप्त हो गया है। मतदान की समाप्ति तक

बंगाल: 77.68 फीसदी
तमिलनाडु: 65.11 फीसदी
असम: 82..29 फीसदी
केरल: 70.04 फीसदी
पुडुचेरी: 78.13 फीसदी वोटिंग हुई है।
 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल की खानाकुल विधानसभा के उम्मीदवार नजीबुल करीम ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी की है। विरोध में टीएमसी उम्मीदवार धरने पर बैठ गए हैं। वहीं अरमबाग में टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला हुआ है। टीएमसी का आरोप है कि, उनपर ईंट से हमला किया गया है। कहा कि, मास्क पहनकर कुछ लोग आए और हमला बोल दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सोमवार देर रात हावड़ा जिले की उलुबेरिया उत्तर विधानसभा सीट पर टीएमसी नेता के घर के बाहर ईवीएम मिली हैं। कई सीलबंद ईवीएम को टीएमसी नेता गौतम घोष के घर के बाहर रखी पाई गई हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने चार चुनाव अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और केन्द्र पर दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल में मतदान जारी है, इस बीच श्यामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार तनुश्री चक्रवर्ती पोलिंग बूथ के पास दिखाई दीं। बंगाल में आज तीसरे चरण का चुनाव जारी है।

bjp 0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। 31 सीटों पर मतदान जारी है। यहां पर सुबह नौ बजे तक राज्य में करीब 14.62 फीसदी वोटिंग हुई है। अन्य राज्यों का आंकड़ा आना अभी बाकी है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में भी मतदान जारी है। यहां पर 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन अपनी दोनों बेटियां श्रुती हासन और अक्षरा हासन के साथ मतदान करने पुहंचे हैं।

Image

केरल विधानसभा चुनाव: केरल में वोटिंग रफ्तार पकड़ रही है। सुबह आठ बजे तक यहां 7.06 फीसदी वोट डले हैं। इनमें 8.16 फीसदी पुरुष, 6.02 फीसदी महिला वोटर हैं, जबकि 1.72 फीसदी ट्रांसजेंडर वोटरों ने मतदान किया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: देश के पांंच राज्यों में मतदान हो रहा है। सबसे अधिक चर्चा बंगाल की हो रही है। बीजेपी के लिए ये राज्य सबसे अहम है। तीसरे चरण के मतदान के साथ – साथ अब आरोप प्रत्यारोप का खेल भी होने लगा है। बीजेपी ने टीएमसी पर पीएम नरेंद्र मोदी का पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है।

2d4f28a4 bae8 46f8 a491 191b0e007c40

राहुल गांधी: पांच राज्यों में मतदान हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर जनता से इस पर्व का हिस्सा बनने के लिए कहा है।

केरल विधानसभा चुनाव: केरल में 140 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन मतदान करने पहुंचे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल में सुबह होते ही बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगी हैं। टीएमसी ने साउथ 24 परगना, हावड़ा के कई पोलिंग बूथ पर वोटरों को परेशान करने का आरोप लगाया है। टीएमसी की ओर से सुरक्षाबलों और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया गया है।

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल में एक बार फिर बीजेपी ने टीएमसी पर बीजेपी कार्यकर्ता की मां को पीटने का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि, हुगली में टीएमसी के गुडों ने एक महिला को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी: पांच राज्यों में मतदान से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी मतदाताओं से वोट करने के लिए आग्रह किया है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: बंगाल, असम के साथ तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में भी मतदान शुरू हो गया है। चेन्नई में सुबह-सुबह ही सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान किया।

पांच राज्यों में चुनाव: देश के पांच राज्यों में मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हो रहा है। यहां पर 294 विधानसभा सीटें हैं। आज तीसरे चरण में 31 सीटों पर चुनाव जारी है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। यहां पर तीन चरणों में मतदान हुआ है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर पहला और आखिरी चरण का मतदान है। वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी आज मतदान खत्म हो जाएगा।

असम विधानसभा चुनाव: यहां पर आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। गुवाहाटी में आज मतदान के आखिरी दिन भारी भीड़ दिख रही है। यहां पर भारी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। पुडुचेरी के मतदान केंद्र संख्या 9/26, 9 / 26A के अंदर का दृश्य। मतदान की तैयारी पूरी हो गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here