चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है। इसकी जानकारी अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने दी है।अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उस देश की गतिविधियों से की है।

बता दें कि चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है। वहीं, वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं। दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक एलीस जी वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, “मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपने उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है।” वेल्स ने यह जवाब भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल में दिए था।

भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं। हाल ही में चीन और भारत के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था, जिसके बाद से चीन और भारत के बीच गतिरोध शुरू हुआ था।

हिला सांसद एन वेगनर ने कहा, “हालांकि दोनों देश बाद में पीछे हट गए थे। चीन ने डोकलाम में फिर से अपनी गतिविधियां चुपचाप शुरू कर दी हैं, लेकिन न तो भारत ने और न ही भूटान ने उसे ऐसा करने से रोका है। हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधि मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं।

आपको बता दें कि इसी सप्‍ताह डोकलाम में भूटान के इलाकों में जबरदस्ती सड़क बनाने की कोशिशों के बाद एक बार फिर से चीनी सैनिकों ने भूटान के एक इलाके पर अपना दावा जताने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here