Mukhtar Abbas Naqvi: मुख्तार अब्बास नकवी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल,अल्पसंख्यक मंत्रालय के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी का गुरुवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल खत्म हो रहा है और मुख्तार अब्बास नकवी के इस्तीफे को लेकर पहले से ही चर्चाओं का बाजार गर्म था। पढ़ें विस्तार से…
Lalu Yadav Health: अस्पताल में लालू यादव से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, एयर एंबुलेंस से RJD सुप्रीमो लाए जाएंगे दिल्ली
Lalu Yadav Health : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते लालू प्रसाद यादव पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब लालू यादव की सेहत का हाल जानने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंहुचे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव से अस्पताल में मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की हैं RJD नेता के जल्द ठीक होने की कामना की है। पढ़ें विस्तार से…
कौन हैं Gurpreet Kaur जिनसे CM Bhagwant Mann करने जा रहे हैं शादी? मां और बहन की खुशी के लिए पंजाब सीएम दूसरी बार पहनेंगे सेहरा
पंजाब के CM Bhagwant Mann गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें, यह सीएम भगवंत मान की दूसरी शादी है। इनकी ये शादी बेहद सादगी से हो रही है जिसका आयोजन चंडीगढ़ में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी में बहुत खास लोग ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस शादी में शिरकत करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल भी कल चंडीगढ़ जाएंगे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देंगे। पढ़ें विस्तार से…
CM केजरीवाल ने किया Delhi Shopping Festival का ऐलान, इन चीजों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Delhi Shopping Festival: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जल्द शुरू होने वाले दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये सभी के लिए बेहद खुशखबरी वाली खबर है। पढ़ें विस्तार से…
Kaali Poster Controversy: Mahua Moitra ने TMC के ट्विटर हैंडल को किया अनफॉलो, बयान के बाद पार्टी ने किया था किनारा
Kaali Poster Controversy: डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर खड़े हुए विवाद में जब महुआ मोइत्रा ने टिप्पणी की तो बवाल मच गया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मां काली पर बयान दिया था। जिसके बाद खुद उनकी पार्टी को ये बयान नागवार गुजरा और पार्टी ने उनके बयान से दूरी बना ली। इससे नाराज होकर महुआ ने अपनी पार्टी के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि वो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अभी भी फॉलो कर रही हैं। पढ़ें विस्तार से…
Nashik Crime: नासिक में मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली
Nashik Crime: महाराष्ट्र के नासिक जिले के येओला कस्बे में मंगलवार को चार अज्ञात व्यक्तियों ने अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 वर्षीय मुस्लिम धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे संभावित मकसद का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येओला कस्बे के एमआईडीसी इलाके में एक खुले भूखंड पर शाम को हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, जिसे येओला में ‘सूफी बाबा’ के नाम से जाना जाता था। पढ़ें विस्तार से…
LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का एक और झटका! LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी, जानें राज्यों के Latest Rate
LPG Cylinder Price Hike: आम जनता को बुधवार की सुबह मंहगाई का एक और झटका लगा है। दरअसल, तेल कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 6 जुलाई की सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। आपको बता दें, 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी 18 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। पढ़ें विस्तार से…
यह भी पढ़ें: