APN News Live Updates: Jagdeep Dhankhar ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पढ़ें 11 अगस्त की सभी बड़ी खबरें…

0
161
Jagdeep Dhankhar
Jagdeep Dhankhar

APN News Live Updates: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल Jagdeep Dhankhar ने आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। चुनाव में इनके विपक्ष में मार्गरेट आल्वा थी जिन्हें जगदीप धनखड़ ने भारी मतों के अंतर से हराया था। शपथग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया था जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचित उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत मंत्रिमंडल के कई मंत्री मौजूद रहे। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: ‘गालीबाज’ नेता Shrikant Tyagi की जमानत याचिका खारिज, ऐसे हुई थी गिरफ्तारी

cats 83 1
APN News Live Updates

Shrikant Tyagi: नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली-गलौज करने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को सूरजपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है। श्रीकांत ने महिला से बदसलूकी मामले में दायर FIR के बाद जमानत याचिका दायर की थी। इसके बाद ‘गालीबाज’ नेता को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा था। बता दें कि एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद से आक्रोश के केंद्र में रहने वाले श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: मशहूर कॉमेडियन Raju Srivastav को अब तक नहीं आया होश, वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती; हालत गंभीर

cats 111 1
APN News Live Updates:

मशहूर हास्य कलाकार Raju Srivastav की हालत में अब तक कोई सुधार नहीं आया है। बताया जा रहा है अभी तक उनको होश नहीं आया है जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। दरअसल, राजू श्रीवास्तव की तबीयत ठीक नहीं है उन्हें हार्ट-अटैक आया था। जिसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव जिम में वर्क आउट कर रहे थे, जहां इस दौरान ये हादसा हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पढ़ें विस्तार से…

Health News: दिल्‍ली में बढ़ रहा कोविड मरीजों का ग्राफ, 6 माह बाद 700 से अधिक संक्रमित अस्‍पतालों में भर्ती

corona 21 feb new
APN News Live Updates

राजधानी दिल्‍ली में कोविड मरीजों का लगातार बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है। जानकारी के अनुसार 6 माह बाद यहां के अस्‍पतालों में करीब 700 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज अस्‍पतालों में भर्ती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 22 को करीब 592 कोरोना संक्रमित अस्‍पताल में भर्ती थे।मरीजों की बढ़ती तादाद को देखकर अब प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लिहाजा कंटेनमेंट जोन के साथ ही टीकाकरण एवं निगरानी पर भी ध्‍यान दिया जा रहा है। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: इंस्टा इन्फ्लुएंसर Bobby Kataria की बढ़ी मुसीबत! फ्लाइट में सिगरेट पीने का VIDEO वायरल होने पर अब होगी कार्रवाई

66120 instagram influencer bobby kataria lit a cigarette inside a spicejet aircraft 1
Bobby Kataria

Bobby Kataria: हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया के एक वीडियो ने पहले से ही तकनीकी खराबी की वजह बदनाम स्पाइसजेट एयरलाइंस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो में कटारिया हवाई जहाज के अंदर सिगरेट जलाते नजर आ रहे हैं। कटारिया स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई से नई दिल्ली गए थे और 1 जनवरी 2022 को उतरे थे। उसी दौरान धूम्रपान की घटना स्पाइसजेट की SG706 फ्लाइट में हुई जो दुबई से दिल्ली आ रही थी। पढ़ें विस्तार से…

Delhi High Court: ‘ मनुस्‍मृति’ जैसे ग्रंथ भारतीय महिलाओं को देते हैं अलग स्‍थान- Justice प्रतिभा एम सिंह

Justice Pratibha 1

Delhi High Court: मनुस्‍मृति एक ऐसा ग्रंथ जिसकी रचना कई हजारों वर्ष पूर्व हुई, लेकिन आज भी इसका महत्‍व प्रासंगिक है। दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायाधीश प्रतिभा एम सिंह ने भी बुधवार भारतीय महिलाओं और मनु स्‍मृति को जोड़ते हुए एक अहम बात कही। उन्‍होंने को कहा कि भारतीय महिलाएं धन्य हैं क्योंकि भारतीय संस्कृति और मनुस्मृति जैसे ग्रंथ महिलाओं को बहुत सम्मानजनक स्थान देते हैं। वह जज फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से अनदेखी बाधाओं का सामना: विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और गणित में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान विषय पर आयोजित एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहीं थीं। पढ़ें विस्तार से…

Delhi Metro में कंडोम वाले एड को लेकर भड़के लोग, कहा- पैसेंजर्स के लिए शर्मिंदगी का कारण बन रहा है विज्ञापन

download 62 1 1
APN News Live Updates

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में केवल महिलाओं के लिए आरक्षित सीट के ऊपर पैनल पर लगे कंडोम बनाने वाली कंपनी का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एड के सामने आने के बाद से कुछ यूजर्स ने DMRC से पोस्टर हटाने की मांग की है। अब इस पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के सूत्र ने कहा कि यह विज्ञापन पुराना है और इसे पहले ही हटा दिया गया है। पढ़ें विस्तार से…

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here