Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लंदन में राहुल गांधी की भारत विरोधी टिप्पणी को लेकर उनकी जमकर खिंचाई की है। शाह ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की प्रगति को समझने के लिए ‘इटालियन चश्मा’ हटा दो राहुल बाबा। अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पूछते हैं कि 8 साल में क्या हुआ? ये लोग आंखें बंद करके जाग रहे हैं। राहुल बाबा को अपना ‘इटालियन चश्मा’ निकालना चाहिए और पीएम मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखना चाहिए।

Rahul Gandhi ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिया था बयान
बता दें कि राहुल गांधी ने लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। BJP ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।

अरुणाचल प्रदेश में हैं Amit Shah
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में हैं, जहां उन्होंने जिले में 1000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरुणाचल ने हमेशा देशभक्ति की मजबूत भावनाओं को दिखाया है और केवल अरुणाचल के लोग एक दूसरे को ‘जय हिंद’ के साथ बधाई देते हैं।

9,600 चरमपंथियों ने डाले हथियार:Amit Shah
पूर्व में केवल दंगों और आतंकवाद के लिए जाने जाने वाले पूर्वोत्तर राज्यों की बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि 9,600 चरमपंथियों ने हथियार डाल दिए हैं और पिछले 3 वर्षों में मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य सभी विवादों को समाप्त करके पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करना है। भाजपा सरकार में पूर्वोत्तर में आतंकवादी गतिविधियों में 89 फीसदी की कमी आई है।
अरुणाचल प्रदेश के विकास पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में 786 करोड़ की विकास परियोजनाएं चल रही हैं, जबकि 935 करोड़ की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी अरुणाचल में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की काफी संभावनाएं हैं। जल्द ही यहां एक रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय होगा। अरुणाचल में गुजरात के अलावा पहला रक्षा विश्वविद्यालय होगा।
संबंधित खबरें…
- Amit Shah Bengal Visit: ममता बनर्जी पर अमित शाह ने कसा तंज, बताया कब लागू होगा CAA
- Amit Shah: अन्य भाषा बोलने वाले राज्यों के लोग हिंदी में बात करें, अंग्रेजी का विकल्प बने हिंदी
- स्वतंत्रता सेनानी Mangal Pandey की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें दी श्रद्धांजलि, गृह मंत्री Amit Shah बोले – मंगल पांडे सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संघर्ष का आधारस्तंभ