पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh BJP में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का भगवा पार्टी में किया विलय

0
272
amarinder singh joins BJP
amarinder singh joins BJP

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भाजपा में उनका स्वागत किया। इससे पहले दिन में अमरिंदर सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। 80 वर्षीय अमरिंदर सिंह ने भी अपनी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया है।

याद हो कि उन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के तुरंत बाद पार्टी बनाई थी। अमरिंदर सिंह के साथ सात पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद भी भाजपा में शामिल हो गए।

Amarinder Singh के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने हमेशा देशहित को ऊपर रखा है। तोमर ने कहा कि अमरिंदर सिंह का भाजपा में शामिल होना पंजाब में शांति और सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब का चुनाव लड़ा, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। वह अपने गढ़ पटियाला से भी हार गए। उनका कोई उम्मीदवार भी नहीं जीता था।

FdBRtYyagAECd8a?format=png&name=small
Amarinder Singh

Amarinder Singh हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से लौटे थे और पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। 12 सितंबर को अमित शाह के साथ अपनी बैठक के बाद, सिंह ने कहा कि उन्होंने “राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में नार्को-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के समग्र विकास के लिए भविष्य के रोडमैप” जैसे विषयों पर बहुत ही उपयोगी चर्चा की।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में, कांग्रेस ने सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था और चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था लेकिन इस साल कांग्रेस अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव हार गई।

संबंधित खबरें:

सुखबीर सिंह बादल का दावा- शराब के नशे में जर्मनी में प्लेन से उतारे गए CM Bhagwant Mann, जानें AAP ने क्या कहा..

Goa Congress Crisis: कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायक, दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here