Omicron को लेकर सतर्क, लखनऊ आने वाले विदेशी यात्रियों को 8 दिन Isolation में रहना होगा

0
486
Omicron
Omicron

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। Omicron वेरिएंट से दुनिया दहशत में है। देशभर में सराकरें अलर्ट मोड पर हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सतर्कता बरते हुए योगी सरकार ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एयरपोर्ट पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर बना कर रखें। राज्य में आगरा, लखनऊ, कानपुर वाराणसी और प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों पर कड़ी निगरानी के आदेश  हैं।

RT-PCR की सुविधा मुफ्त

कहा जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा से भी खतरनाक है। इसलिए लखनऊ आने वाले सभी विदेशी यात्रियों को 8 दिन आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं विदेशी यात्रियों को यात्रा से पहले आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने मुफ्त में एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई है।

दक्षिण अफ्रीका में मिला वायरस

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नाया वेरिएंट B.1.1529 मिला है, जिसे Omicron  नाम गया है। नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए यूएस और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। संक्रमण वाले देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने का फैसला किया है। कनाडा ने घोषणा की है कि 14 दिन में अफ्रीका से आने वाले नागरिकों को कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बाहर निकलने दिया जाएगा।

डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicron वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन  ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicron वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें:

Canada के दो नागरिकों में कोरोना के Omicron वेरिएंट की पुष्टि

South Africa से Netherland जा रही फ्लाइट में 15 यात्रियों में मिला Omicron Variant, इज़राइल पहुंचा वायरस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here