Congress-SP Seat Sharing: यूपी में कांग्रेस-SP गठबंधन! कांग्रेस को 11 सीटें देगी सपा, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

0
10

Congress-SP Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे इंडिया गठबंधन के लिए यूपी से अच्छी खबर आई है। दरअसल, यूपी में कांग्रेस और सपा के साथ में मिलकर लड़ने की बात पक्की हो गई है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। अखिलेश यादव ने खुद बताया है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 11 सीटें दे दी हैं और यूपी में सपा और कांग्रेस साथ में मिलकर लड़ेंगे और 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA में शामिल होने की अटकलों की वजह से INDIA गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। बीते दिनों कांग्रेस और TMC के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद की बात सामने आई थी। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अकेले ही सभी सीटों पर लड़ने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि INDIA गठबंधन में शामिल दलों ने कुछ महीने पहले ही ये फैसला किया था कि वह अलग-अलग राज्यों में जिन सीट पर जो पार्टी ज्यादा मजबूत है उस सीट से उसी पार्टी के उम्मीदवार को उतारा जाएगा। साथ ही उस सीट से विपक्षी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरेगा। इसी नियम के तहत अब यूपी में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में AAP सरकार गिराने की कोशिश, 7 विधायकों से किया संपर्क… अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here