Adhir Ranjan Chowdhury: “राष्ट्रपत्नी” शब्द के इस्तेमाल पर घिरे कांग्रेस नेता, संसद में मचा बवाल

0
206
Adhir Ranjan Chowdhury

कांग्रेस सांसद Adhir Ranjan Chowdhury को बीजेपी ने घेरा है। दरअसल, उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था। बीजेपी ने लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस शब्द का प्रयोग करने को लेकर गुरुवार को ‘घृणित तथा समस्त मूल्यों एवं संस्कारों’ के विरुद्ध करार दिया। बीजेपी की ओर से सोनिया गांधी से कहा गया है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला का अनादर करने के लिए माफी मांगे जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

FYu4Qv4UUAA1GCE?format=jpg&name=small
File Photo: Adhir Ranjan Chowdhary

“Grammatically गलती की है, इंटेनशनली नहीं”

अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि मेरी जबान फिसल गई थी, इसमें माफी मांगने जैसी कोई बात ही नहीं। कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury के बचाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि Grammatically गलती की है, इंटेनशनली नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा में हुई गलती को लेकर इतना हंगामा करना गलत है। उन्होंने खुद कहा कि उनकी जुबान फिसल गई है तो कई अहम मुद्दों से बचने के लिए बीजेपी ने इस बात को बढ़ाया है।

हंगामे के बाद सदन स्थगित

गुरुवार को लोकसभा में Adhir Ranjan Chowdhury की टिप्पणी को लेकर खूब हंगामा हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के गरीब लोगों और आदिवासियों से अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। संसद में हुए हंगामें के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

FYu5sM9XoAEBeev?format=jpg&name=small
File Photo: Smriti Irani

बीजेपी लगातार कर रही Adhir Ranjan Chowdhury पर वार

कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था। इसपर स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली, अशुभ और अमंगल कहा।

कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

संबंधित खबरें:

हे पार्थ! कहां-कहां छिपा है धन? Arpita Mukherjee के एक और घर से ED को मिला पैसों का अंबार

UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा; OBC, दलित या ब्राह्मण किस पर लगेगी प्रदेश अध्यक्ष की मुहर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here