Commonwealth Games 2022: Gymnastic और Cycling में बेहद दिलचस्‍प होगा मुकाबला, पदक के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Commonwealth Games 2022: साइकिलिंग में 13 सदस्‍यीय टीम देश का नेतृत्‍व करेगी। इसके लिए साइकिलिंग के खिलाड़ी दिनरात कड़ा अभ्‍यास कर रहे हैं। मालूम हो कि एशियाई ट्रैक चैंपियनशिप में अच्‍छे प्रदर्शन के बाद टीम पूरे जोश में है।

0
250
Commonwealth Games 2022
Commonwealth Games 2022

कॉमनवेल्‍थ खेलों में उम्‍दा प्रदर्शन और देश के नाम पदक जीतने के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिम्‍नास्‍ट और साइकिलिस्‍ट भी खूब पसीना बहा रहे हैं। खेल मंत्रालय ने भी इस बात को ध्‍यान में रखते हुए इस साल साइकिलिंग और जिम्‍नास्टिक दोनों ही खेलों के कोच बदले हैं।
मालूम हो कि जिम्‍नास्टिक के अभ्‍यास करवाने का जिम्‍मा पहले रोहित जायसवाल के कंधों पर था, लेकिन अब उनकी जगह अनुभवी कोच बिशेश्‍वर नंदी ने ले ली है। वहीं जिम्‍नास्टिक में महिला वर्ग में देश का प्रतिनिधित्‍व 27 वर्षीय प्रणति नायक करेंगीं, जो एशियाई चैंपियनशिप में कांस्‍य पदक जीत चुकी हैं। वहीं दूसरी खिलाड़ी 18 वर्षीय प्रतिष्‍ठा सामंता हैं। जिन्‍होंने इस वर्ष जिम्‍नास्टिक वर्ल्‍ड कप में चौथा स्‍थान हासिल किया है।पुरुषों की टीम में बंगाल के सत्‍यजीत मंडल, योगेश्‍वर सिंह और नौसेना के सैफ तंबोली जलवा दिखाएंगे।

Commonwealth Games 2022: जिम्‍नास्टिक में देश की शान बनेंगे ये खिलाड़ी

भारतीय जिम्‍नास्टिक पुरुष टीम: सत्‍यजीत मंडल, योगेश्‍वर सिंह, सैफ तंबोली।

रतीय जिम्‍नास्टिक महिला टीम: प्रणति नायक, ऋतुजा नटराज, प्रतिष्‍ठा सामंता और बवलीन कौर।

Commonwealth Games 2022: 13 सदस्‍यीय साइकिलिंग टीम

Commonwealth Games 2022
Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games 2022: साइकिलिंग में 13 सदस्‍यीय टीम देश का नेतृत्‍व करेगी। इसके लिए साइकिलिंग के खिलाड़ी दिनरात कड़ा अभ्‍यास कर रहे हैं। मालूम हो कि एशियाई ट्रैक चैंपियनशिप में अच्‍छे प्रदर्शन के बाद टीम पूरे जोश में है।टीम को सबसे ज्‍यादा उम्‍मीदें रोनाल्‍डो सिंह से हैं। वह हाल में उटीसी में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। टीम को एसो एल्‍बेन और डेविड बेकहम से भी श्रेष्‍ठ प्रदर्शन की उम्‍मीद है।

cycle cwg 2
Commonwealth Games 2022.

भारतीय पुरुष साइकिल टीम: वाई रोजित सिंह, एल रोनाल्‍डो, ई डेविड बेकहम, एसो एल्‍बेन, विश्‍वजीत सिंह, नमन कपिल, वेंकप्‍पा शिवप्‍पा केंगालुगुटटी, दिनेश कुमार और अनंत नारायण।

भारतीय महिला साइकिल टीम: त्रियशा पॉल, मीनाक्षी, शुशिकला अगाशे और मयूरी लुटे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here