UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा; OBC, दलित या ब्राह्मण किस पर लगेगी प्रदेश अध्यक्ष की मुहर ?

UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह को 2019 में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, तो अब उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

0
244
UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा; ओबीसी, दलित या ब्राह्मण किस पर लगेगी प्रदेश अध्यक्ष की मुहर
UP Politics: स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा; ओबीसी, दलित या ब्राह्मण किस पर लगेगी प्रदेश अध्यक्ष की मुहर

UP Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में भूचाल आ गया है। अब वे फिलहाल उत्‍तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री हैं। दरअसल, उन्हें 2019 में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

FYuZb XaAAAtWoN?format=jpg&name=small

UP Politics: हाईकमान ने नए नाम पर लगाई मुहर

स्वतंत्रदेव सिंह के इस्तीफे के बाद यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू हो चुकी है। जल्द ही बीजेपी को राज्य में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने नए नाम पर मुहर लगा दी है।

UP Politics: किस समुदाय से होगा अगला अध्यक्ष?

अब चर्चा की जा रही है कि यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है। यूपी में पिछली चार विधानसभा चुनावों में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन रहा है, तो ऐसे में बीजेपी चाहती है कि वो 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपना दमखम बना पाए। इसे लेकर पार्टी ने योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं।

UP Politics: इन ब्राह्मण नेताओं की है चर्चा

बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई बड़े दिग्गज ब्राह्मण नेताओं का नाम सामने आ रहा है। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और कन्नौज के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक के नाम की चर्चा है।

Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya

UP Politics: पिछड़े वर्ग से केशव प्रसाद का नाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछड़े वर्ग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में है। केशव प्रसाद के नेतृत्व में भी बीजेपी ने 2017 में 325 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी इसके प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ओबीसी कैंप से मंत्री धर्मपाल सिंह के नाम पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश संगठन में महामंत्री का पद संभाल रहे अमरपाल मौर्य का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में हैं।

UP Politics: इन नामों के भी हो रहे चर्चे

बीजेपी लगातार दलित वोटों पर फोकस कर रही है। ऐसे में दलित चेहरे के तौर पर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, कौशांबी के सांसद विनोद कुमार सोनकर, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और इटावा के सांसद राम शंकर कठेरिया को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट समुदाय से आते हैं, जाट समुदाय से आने वाले दूसरे नेता व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम की भी चर्चा है।

संबंधित खबरें:

“38 टीएमसी MLA भाजपा के संपर्क में…”, Mithun Chakraborty का बड़ा दावा

हे पार्थ! कहां-कहां छिपा है धन? Arpita Mukherjee के एक और घर से ED को मिला पैसों का अंबार

ED Interrogation: सोनिया, लालू, राउत और पार्थ….24 घंटे में 4 नेताओं पर जांच एजेंसियों का चला चाबुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here