बिहार के मुंगेर जिले में 3 साल की बच्ची 48 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। हालांकि, उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। मामला मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत मुर्गीयाचक मोहल्ला में मंगलवार को शाम की है जहां तीन साल की एक बच्ची घर के आंगन में एक बोरवेल में में गिर गई। बच्ची को निकालने की कोशिश जारी है। बच्ची करीब 48 फीट अंदर बोरवेल में फंसी है। उस तक पहुंचने के लिए खुदाई की जा रही है साथ ही सीसीटीवी से बच्ची की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। सांस लेने में परेशानी ना हो, इसके लिए बोरवेल के अंदर पाइप के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। बोरवेल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है।

नाना के घर घूमने आई थी सना
शुरुआत में खुदाई हाथों से की गई जिसकी वजह से बचाव में देरी हो रही थी जिसके बाद जेसीबी मशीन के जरिये सड़क किनारे बोरवेल के समानांतर गड्डा किया जा रहा है। तीन साल की सना एक हफ्ते पहले अपने नाना उमेश नंदन प्रसाद साव के घर मुर्गियाचक आयी थी। पिछले दो दिनों से उमेश नंदन के घर में बोरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान सना खेलते हुए फिसल कर बोरिंग में गिर गई। पहले घरवालों ने खुद बच्ची को निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

रांची से भेजी गई स्पेशल रेस्कयू टीम
रांची से सेना की एक स्पेशल रेस्कयू टीम भी मुंगेर पहुंच चुकी है। भागलपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। बोरिंग के समानांतर सड़क किनारे चौड़ा गड्‌ढा किया जा रहा है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है लोगों की घड़कने बढ़ती जा रही है। हर कोई बच्ची के सकुशल बाहर आने की प्रार्थना कर रहा है।

                                                                                                               ब्यूरो रिपोर्ट, एपीएन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here