World Diabetes Day 2022 : Diabetes से जूझ रहे हैं, तो न हों परेशान, इन घरेलू उपायों से नियंत्रित करें शुगर लेवल

World Diabetes Day 2022 : डायबिटीज से होने वाली और रोकथाम के योग्य दृष्टिहीनता (विजन खोने) के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है। आकलन के अनुसार, भारत में लगभग 1.1 करोड़ लोगों को रेटिना से संबंधित रोग है।

0
165
World Diabetes Day 2022
World Diabetics Day 2022

World Diabetes Day 2022 : World Diabetes Day आज पूरी दुनिया भर में मनाया जा रहा है। यह दिन शुगर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित है। भारत में डायबिटीज के करीब 89 मिलियन से ज्यादा रोगी हैं। डायबिटीज से होने वाली और रोकथाम के योग्य दृष्टिहीनता (विजन खोने) के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है। आकलन के अनुसार, भारत में लगभग 1.1 करोड़ लोगों को रेटिना से संबंधित रोग है। ज्यादा चिंताजनक यह है कि डायबिटीज के हर तीन में से एक मरीज को किसी न किसी स्तर की डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy) है, जो कि डायबिटीज के कारण पैदा होने वाली परेशानी है और आंखों को प्रभावित करती है।

Diabetes को लेकर लोग खूब इलाज तो करवाते हैं, लेकिन नतीजे इलाज के अनुसार नहीं मिलते। ऐसे में घरेलू नुस्खों पर भी ध्यान देना चाहिए। यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि किन घरेलू नुस्खों को अपना कर आप अपना शुगर लेवल बैलेंस्‍ड रख सकते हैं।

World Diabetes Day 2022 today .
Sugar Patients.

World Diabetes Day 2022 : इन चीजों के सेवन से शुगर रहेगा कंट्रोल

World Diabetes Day 2022 : नीम

नीम खाने में थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन डायबिटीज वालो के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटीवायरल गुण आपके खून में मौजूद शुगर को कंट्रोल करते हैं।

World Diabetes Day 2022: करेला

करेला के फायदे जानकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि इसका एक कप जूस आपको कई सारी बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। उसमें से एक है शुगर जिसके लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटी- डायबिटिक गुण आपके खुन में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है और डायबिटीज कंट्रोल करता है।

World Diabetes Day 2022: अदरक

अक्सर जुकाम-खांसी या फिर बुखार इसमें हमें काढ़ा बनाकर हमारे घरवाले जरूर पिलाते हैं। लेकिन आपको इसके रस को शहद के साथ लेना है। जिससे आपकी काफी हद तक शुगर कंट्रोल में आ जाएगी।

मेथी दाना

सब्जी बनाने में हमेशा इस्तेमाल आने वाला मेथी दाना डायबिटीज वालों के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाला अमीनों एसिड खुन को साफ करता है जिससे आप कभी भी डायबिटीज के मरीज नहीं बन सकते। बस आपको इसे पूरी रात पानी में भीगोकर रखना है, और सुबह उठकर खाली पेट इसके पानी को पीना है, उसके बाद आपको कभी डॉक्टर के इलाज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

(डिस्केलमर: लेख में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी है। ये एक्सपर्ट की राय नहीं है।हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here