kidney Stone: बढ़ती किडनी स्‍टोन की समस्‍याओं से कैसे पाएं निजात? जानें इसका कारण और इलाज

Kidney Stone: किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी की बीमारी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में बढ़ी ही तेजी के साथ बढ़ रही है।

0
244
Kidney Stone
Kidney Stone

Kidney Stone: किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी कहें, लगातार बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों से ये रोग आम हो गया है।लेकिन इसके रोगियों की बढ़ती तादाद चिंता का विषय है।इस बीमारी में हमारी किडनी के अंदर कुछ ठोस कण जमा हो जाते हैं। यही शरीर के लिए हानिकारक है। यही कण जब पत्थर की तरह ठोस हो जाता है, तो पथरी कहलाता है।ये शरीर के लिए बहुत हानिकरक होता है।किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी की बीमारी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में बढ़ी ही तेजी के साथ बढ़ रही है।

kidney 2
Kidney Stone.

Kidney Stone: दक्षिण भारत में कम हैं मरीज

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार कुल आबादी का करीब 13 से 15 फीसदी हिस्‍सा वर्तमान में किडनी स्टोन से पीडि़त है।उत्‍तर भारत के राज्‍यों की बजाय दक्षिण भारत के राज्‍यों में इसके मरीज कम मिलते हैं।जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में किडनी स्टोन की समस्या 12 फीसदी हो सकती है।इसमें दिल्‍ली-एनसीआर,पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान में किडनी स्टोन या पथरी के मरीज अधिक हैं।

Kidney Stone: आखिर क्‍या मर्ज है किडनी स्‍टोन ?

kidney 3
Kidney Stone.

अक्‍सर हमारे शरीर के कुछ अंगो में पाए जाने वाले मिनरल और सॉल्ट जमकर पत्थर का रूप ले लेते हैं। यही अवस्‍था पथरी कहलाती है। इसका आकर छोटा दाना या गोल्फ गेंद की तरह बड़ा भी हो सकता है। किडनी स्टोन शरीर के चार स्थान में होने की संभावना होती है। जैसे किडनी, पेशाब की नली, पेशाब की थैली, पित्त की थैली। इस रोग में मरीज को पेट में बहुत तेज और असनीय दर्द होता है।

Kidney Stone:जानिये किडनी स्टोन के कारण

  • गर्म जलवायु वाले इलाके में किडनी स्टोन की समस्या बहुत अधिक मिलती।
  • आहार में अधिक मात्रा में पशु प्रोटीन और उच्च स्तर पर नमक का सेवन करना।
  • अधिक मात्रा में विटामिन ए और विटामिन डी के संग्रहण से शरीर में कैल्शियम की मात्रा का तेजी से बढ़ना।
  • आनुवांशिकता की वजह भी कई बार किडनी स्‍टोन की वजह बनती है ।
  • असयंमित खानपान और पानी कम पीना।

Kidney Stone: किडनी स्‍टोन के लक्षण

  • अचानक पेट में असहनीय दर्द उठाना।
  • पेशाब का बदबूदार और पीला होना।
  • उलटी आना।
  • पेशाब में खून आना।
  • पेशाब करने के दौरान पीड़ा का अहसास

Kidney Stone: किडनी स्‍टोन से कैसे करें अपना बचाव

किडनी स्‍टोन से बचने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीयें। जंक और चिकने भोज्‍य पदार्थों के सेवन करने से बचें। पेट को साफ करें।शराब, नमक, पालक, भिंडी, बैंगन और बीज वाले फलों को हो सके तो कम खाएं।
शरीर में तकलीफ होने पर शीघ्र अच्‍छे डॉक्‍टर से संपर्क करें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here