High Blood Pressure की परेशानी से जूझ रहे सभी उम्र के लोग, इन आदतों को अपना कर दूर करें ये परेशानी

0
390
High Blood Pressure
High Blood Pressure

आज के समय में High Blood Pressure की समस्या से हर कोई परेशान है। इस बीमारी ने हर उम्र के लोगों को परेशान किया हुआ है। शुरूआत में तो सभी लोग इसे हल्के में ले लेते हैं पर समय के साथ यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। इस परेशानी से छुटकारा पाना भी उतना ही आसान है जितना इसकी पकड़ में आना। दरअसल, हाई बीपी की परेशानी तब होती है जब ब्लड को शरीर के बाकी अंगों तक सप्लाई होने में ज्यादा प्रेशर लगाना पड़ता है।

FNaabXNXMAY

High Blood Pressure के लक्षण

अगर आपको लगातार सिर दर्द, चक्कर आना और घबराहट जैसा महसूस होता है तो आप में Blood Pressure के लक्षण हैं। यह सभी लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह आगे चलकर हार्ट से जुड़ी परेशानियों को बुलावा दे सकते हैं। जिससे यह आम बीमारी जानलेवा तक हो सकती है।

High Blood Pressure के कारण

  • ब्लड प्रेशर हाई होने का प्रमुख कारण मोटापा होता है। मोटे व्यक्ति में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है।
  • बढ़ती उम्र में शरीर में होने वाले बदलावों के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर आनुवांशिक (Genetic) भी होता है। यदि परिवार के किसी सदस्य में यह समस्या है तो भी आप इसके शिकार हो सकते हैं।
  • जो व्यक्ति धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करते हैं उनमें आसानी से यह समस्या देखने को मिल सकती है।
  • बहुत अधिक टेंशन लेने के कारण यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को अपना शिकार बना सकती है।
  • असंतुलित भोजन का ज्यादा सेवन करने से भी आपको High Blood Pressure का सामना करना पड़ सकता है।

इन घरेलू नुस्खों से दूर की जा सकती है High Blood Pressure की परेशानी

  • आंवले की पत्तियों (Gooseberry Leaves) का रस हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। कोशिश करें कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना आंवले का या उससे बनी किसी भी चीज का सेवन जरूर कराएं।
  • ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना लहसुन (Garlic) खाएं। इसमें पाए जाने वाले एलीसीन से धमनियों और नसों पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकता है।
  • अलसी (Flax) में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • सहजन (Drumstick Tree) की सब्जी में हाई प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं। इससे भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।
healthy 13 march
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना नंगे पैर हरी घास पर 10-15 मिनट तक चलना चाहिए। क्योंकि रोजाना चलने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाता है।
  • पूरे दिन में 2-3 बार नारियल पानी का पीने से भी High Blood Pressure की समस्या को दूर कर सकते हैं।
  • ब्लड प्रेशर की समस्या महसूस होने पर रोजाना 30 से 60 मिनट का वर्कआउट करना चाहिए। इससे दिल मजबूत होता है और शरीर में रक्‍तप्रवाह भी अच्‍छा होता है।

संबंधित खबरें:

इन गर्मियों में अपनी Diet में शामिल करें अलग-अलग Flavour के रायते, ताजगी के साथ हाजमा भी रहेगा दुरुस्‍त

Balanced Diet और Positive Approach के साथ खाएं खाना, निरोगी और सुंदर रहेगी आपकी काया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here