Winter Health Tips : ठंड लगने पर पेट में क्यों उठता है दर्द? जानें लक्षण से लेकर उपाय तक सबकुछ…

0
106

Winter Health Tips : सर्दी का मौसाम तेज हो गया है, पहाड़ों में बर्फबारी से ठंडी हवाएं प्लेन शहरी इलाकों में बढ़ती जा रही हैं। ऐसा माना जाता है कि इन ठंडी हवाओं की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर बढ़ने लगती हैं। दरअसल, सर्दियों के मौसम में टेंपरेचर डाउन होने से पेट पर असर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो ठंड के कारण कुछ लोगों का डाइजेशन भी धीमा हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। पेट खराब होने के साथ-साथ उसमें दर्द की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। इन लक्षणों को अक्सर ठंड लगने के साथ जोड़कर देखा जाता है। बता दें, ठंड लगने पर होने वाली बीमारियों मे गैस्ट्रोएंटेराइटिस और फूड पॉइजनिंग शामिल हैं। आइए जानते हैं पेट में ठंड लगने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं और दर्द का उपाय कैसे किया जा सकता है।

Winter Health Tips : पेट में ठंड लगने के लक्षण

  • ठंड लगने पर शुरुआत में पेट में अकड़न होती है।
  • खान-पान सही से डायजेस्ट ना हो पाने पर पेट खराब होने लगता है, दर्द भी बना रहता है।
  • ठंड लगने से उल्टी भी हो सती है, जिससे शरीर में मिनरल्स की मात्रा कम हो जाती है।
  • ठंड लगने के बाद डायजेस्टिव सिस्टम भी ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता। इस दौरान लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है।
  • ब्लड में शुगर लेवल कम-ज्यादा होना।
  • बुखार और सर दर्द की समस्या होना।
  • शरीर की मांसपेशियों में दर्द होना।

दर्द वाले एरिया पर करें सिंकाई

ठंड लगने पर सबसे पहले पेट की सिंकाई करनी चाहिए। इससे पेट में दर्द और अकड़न दूर हो सकती है। लेकिन, अगर तब भी दर्द ठीक न हो तो अपने डॉक्टर को इस बारे में जरूर बतायें और उनके द्वारा सुझाई गई दवाओं का सेवन करें।

पानी में हींग मिलाकर पीना

ठंड लगने के बाद अगर पेट में मरोड़ उठते हैं तो हींग को पानी में मिक्स करके पीने से पेट दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इस घरेलू उपाय को आप रोजाना यूज कर सकते हैं, जिससे आपका डाइजेशन भी इम्प्रूव होगा।

Disclaimer: इस लेख में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इनपर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

Types Of Stress : क्या कभी सोचा है कितने प्रकार का होता है Stress ! आइए जानते है Stress के कुछ मुख्य प्रकार के बारे में …

Chronic Kidney Disease: शरीर में इन संकेतों के दिखते ही समझ लें किडनी होने वाली है खराब, जानिए इसके लक्षण और बचाव…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here