Monkeypox ने राजधानी दिल्ली में दी दस्तक, 34 वर्षीय मरीज अस्पताल में भर्ती

सूत्रों ने कहा कि उसके नमूने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए जो पॉजिटिव आए। सूत्रों ने कहा कि ट्रेसिंग प्रोसेस शुरू किया गया है।

0
189
Monkeypox: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 8 साल के लड़के में पाए गए मंकीपॉक्स के लक्षण
Monkeypox: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 8 साल के लड़के में पाए गए मंकीपॉक्स के लक्षण

Monkeypox: एक तरफ देश में कोरोना वायरस के चौथे लहर के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई नए वायरस ने दुनिया के कई भागों में दस्तक दे दी है। इन्हीं वायरस में से एक मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने भारत में दस्तक दे दी है। अब तक देश में 4 मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि दिल्ली के एक 34 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

देश में अब तक 4 लोगों में Monkeypox की पुष्टि

भारत में इस बीमारी का यह चौथा मामला सामने आया है। बताया गया है कि वह व्यक्ति हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में पार्टी में शामिल हुआ था। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को करीब तीन दिन पहले यहां के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद भर्ती कराया गया था।

Monkeypox virus
Monkeypox

दुनिया में 16 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

सूत्रों ने कहा कि उसके नमूने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए जो पॉजिटिव आए। सूत्रों ने कहा कि ट्रेसिंग प्रोसेस शुरू किया गया है। इससे पहले केरल से मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आए थे। डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।

मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित जानवरों से मनुष्यों में अप्रत्यक्ष या सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है। मानव-से-मानव संचरण संक्रामक त्वचा या घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से हो सकता है। वैश्विक स्तर पर 75 देशों से मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और इस प्रकोप के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here