Monkeypox: सेक्स के जरिए फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस! जानें इसके लक्षण और निजात पाने के उपाय

मंकीपॉक्स वायरस इंग्लैंड के अलावा कई देशों जैसे स्पेन, पुर्तगाल में भी फैल गया है। इस वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

0
229
Monkeypox
Monkeypox: सेक्स के जरिए फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस!

Monkeypox: दुनिया अभी कोरोना महामारी से लड़ ही रही है कि इसी बीच Monkeypox नाम का एक नया वायरस सामने आ गया है। मंकीपॉक्स वायरस इंग्लैंड के अलावा कई देशों जैसे स्पेन, पुर्तगाल में भी फैल गया है। इस वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं मंकीपॅाक्स वायरस को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नए रिसर्च में पाया गया है कि ये वायरस सेक्स करने से भी फैल रहा है।

Monkeypox: एक्सपर्ट का दावा सेक्स करने से फैल रहा वायरस

आपको बता दें कि अभी तक एक्सपर्ट्स यह सोच रहे थे कि यह वायरस घाव, नाक, मुंह और आंखों के जरिए फैलता है लेकिन वर्तमान में आए मंकीपॉक्स वायरस के कई मामलों में सेक्सुअल पार्टनर्स भी शामिल हैं। इस नए रिपोर्ट से डॅाक्टर भी डर गए है। डॅाक्टर्स का मानना है कि अगर आप किसी मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित व्यक्ति के साथ सेक्स करते हैं तो ये वायरस आपके शरीर में भी फैल सकता है। इसलिए डॅाक्टर्स ने सभी को सतर्क रहने को कहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इटली में कुछ मरीजों में मंकीपॉक्स वायरस के अंश पाए गए हैं जिससे यह बात सामने आई है कि ये बीमारी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड भी हो सकती है।

UP News: Monkeypox

क्या है Monkeypox?

बताया जा रहा है कि मंकीपॉक्स एक गंभीर वायरल बीमारी है। इससे संक्रमित के चेहरे और शरीर के कई अंगों पर दाने होने लगते हैं। यह लगभग 2-4 सप्ताह तक रोगी को परेशान करता है। जो इससे काफी ज्यादा संक्रमित है उनमें निमोनिया के लक्षण भी नजर आने लगते हैं।

मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण

मंकीपॉक्स के शुरुआती लक्षण सर्दी, जुकाम है। इसके बाद चेहरे और बॉडी पर दाने-दाने की तरह लाल रेशेज आने लगते हैं। शरीर पर दाने निकल आते हैं। हाथ-पैर, हथेलियों, पैरों के तलवों और चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकलने के कुछ दिन बाद ये दाने बड़े हो जाते है। अगर किसी भी व्यक्ति में मंकीपॅाक्स का लक्षण है तो इसका पहला लक्षण 5 से 21 दिनों के अंदर दिखना शुरू हो जाता है।

Monkeypox
Monkeypox

मंकीपॅाक्स का इलाज

अभी तक मंकी पॉक्स का कोई इलाज नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्मॉल पॉक्स की वैक्सीन से इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके अलावा जिन्हें मंकीपॅाक्स है वह खुद को बाकी लोगों से दूर रखें ताकि यह वायरस न फैल सके।

यह भी पढ़ें:

Kasoori Methi Benefits: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है कसूरी मेथी, जानें इसे खाना क्यों होता है खास

Side Effects Of Tea: आपको भी है ज्यादा चाय पीने की आदत? तो हो जाइए अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here