Monkeypox In Kerala: केरल में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, स्वास्थ्य मंत्रालय हुआ अलर्ट

0
195
Monkeypox In Kerala: केरस में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, स्वास्थ्य मंत्रालय हुआ अलर्ट
Monkeypox In Kerala: केरस में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा मामला, स्वास्थ्य मंत्रालय हुआ अलर्ट

Monkeypox In Kerala: केरल में लगातार मंकीपॉक्स के मामले मिलने लगे हैं, आज मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने साझा की। बताया जा रहा है संक्रमित शख्स यूएई से मल्लपपुरम आया था। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे एक 35 साल के शख्स में मंकीपॉक्स होने की पुष्टि हुई थी। इसी के साथ देश में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या तीन हो गई है। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को सामने आया था।

Monkeypox Virus Update
Monkeypox In Kerala

केरल सरकार तुरंत एक्टिव हो गई है राज्य के 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें, राज्य के चारों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।

Monkeypox In Kerala: क्या है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स एक इंसान से दूसरे इंसान में सांस की ड्रॉप्लेट्स से फैलता है। लेकिन यह तभी संभव है जब कोई दूसरा इंसान संक्रमित मरीज से बहुत लंबे वक्त तक नजदीक रहा हो। साथ ही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि मंकीपॉक्स वायरस मरीज के शरीर के तरल पदार्थ या घाव के सीधे संपर्क में आने, मरीज के इस्तेमाल किए गए कपड़ों के जरिए भी फैलता है।

Monkeypox
Monkeypox In Kerala

यह एक जूनोसिस बीमारी है जो संक्रमित जानवरों से इंसानों में फैलता है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जानवरों से इंसान में मंकीपॉक्स संक्रमण केवल संक्रमित जानवरों जैसे चूहे, गिलहरियां, बंदर के काटने, खरोंचने या जंगली जानवरों का मांस खाने से ही फैल सकता है।

संबंधित खबरें:

Monkeypox: सेक्स के जरिए फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस! जानें इसके लक्षण और निजात पाने के उपाय

Monkeypox Virus Update : डब्‍ल्‍यूएचओ का दावा यौन संबंधों की वजह से हुआ मंकीपॉक्स का प्रसार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here