Pathaan Teaser Out: बॅालीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इस बीच फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। खासबात ये है कि टीजर के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। दरअसल आज शाहरुख खान का जन्मदिन है और इस मौके पर एक्टर ने फैंस को खास तोहफा दिया है।

Pathaan Teaser Out: SRK के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा
शाहरुख खान ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘ये फिल्म 23 जनवरी 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।’ टीजर में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और शाहरुख खून से लथपथ दिख रहे हैं। टीजर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि, फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। टीजर में जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण की झलक भी देखने को मिली है। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में नजर आएंगे और जॉन फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का स्पेशल अपीयरेंस होगा। फिल्म में वो जासूस टाइगर के अवतार में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक खुफिया एजेंट की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। गौरतलब है कि शाहरुख को आखिरी बार 4 साल पहले जीरो में देखा गया था। जहां उन्होंने कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के अपोजिट अभिनय किया था। कुछ दिन पहले सुपरस्टार अपनी आने वाली फिल्म पठान के लिए शूटिंग करने गए थे। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी।

यह भी पढ़ें:
Hansika Motwani Wedding: जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी हंसिका मोटवानी, वेडिंग डेट आई सामने!