Salim Ghouse ने 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिल्मी जगत के जाने-माने खलनायकों में थे शुमार

0
157
Salim Ghouse
Salim Ghouse

हिन्दी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाला एक प्रसिद्ध चेहरा आज दुनिया को अलविदा कह गया। हिंदी फिल्म जगत के अभिनेता Salim Ghouse का आज सुबह निधन हो गया है। इनकी मृत्यु 70 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से हुई।

FRbL6nBaUAUmdX ?format=jpg&name=small

Salim Ghouse ने फिल्मों में निभाया है खलनायक का किरदार

Salim Ghouse ने हिन्दी, तमिल और कई भाषाओं में काम किया है। मंथन, चक्र, कलयुग, सारांश, त्रिकाल, आघात, द्रोही, मोहन जोशी हाजिर हो, सरदारी बेगम, कोयला, सोल्जर जैसी फिल्मों में अपना किरदार निभा कर इन्होंने अपनी एक अलग पहतान बनाई थी। इन्होंने जिंदगी, सुबह, भारत एक खोज जैसे टीवी शो में भी काम किया है। साथ ही इन्होंने 1988 में वागले की दुनिया शो में भी काम किया है।

FRbVO1DVkAEMbUH?format=jpg&name=small

कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ निधन

Salim Ghouse की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “कल देर रात वो बिल्कुल ठीक लग रहे थे। उन्होंने अपने सारे काम कर के खाना खाया। लेकिन सोने से पहले उन्हें अचानक काफी असहज महसूस होने लगा तो उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।

FRbco59VkAArvTI?format=jpg&name=small

कई प्रोजेक्ट्स के लिए किया है काम

Salim Ghouse ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए भी काम किया है। इन्होंने किम, द परफेक्ट मर्डर, द डिसीवर्स, द महाराजास डॉटर, गेटिंग पर्सनल जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। साथ ही इन्होंने 1995 में “The Lion King” के हिन्दी वर्जन में “Scar” नाम के चरित्र के लिए अपनी आवाज भी दी थी।

संबंधित खबरें:

‘Avatar 2’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Ajay Devgn और Kiccha Sudeep के हिंदी भाषा को लेकर छिड़े विवाद के बीच आया Sonu Sood का रिएक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here