Bigg Boss 15 का हिस्सा नहीं बनेंगी Rhea Chakraborty, ऑफर हुआ था भारी भरकम फीस!

0
438
Rhea Chakraborty
#RheaChakraborty

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। इसी बीच खबर आ रही थी। कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी सलमान खान (salman khan) के शो का हिस्सा हो सकती हैं। लेकिन लीगल पचड़ों में फंसने के कारण रिया को इस शो से पीछे हटना पड़ रहा है।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती के लीगल इशू के चलते उनका शो में जाना मुश्किल लग रहा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया और उनके भाई शौविक का नाम ड्रग केस में सामने आया था जिसके बाद उन्हें कई दिनों तक पुलिस हिरासत में रहना पड़ा था।

रिया को ऑफर हुआ था भारी भरकम अमाउंट!

बिग बॉस 15 अपडेट्स के मुताबिक, मेकर्स ने रिया को एक हफ्ते के 35 लाख रुपये ऑफर किए थे । बता दें कि ये सलमान खान के शो में किसी सेलेब्रिटी को ऑफर किया गया सबसे बड़ा अमाउंट है। अगर रिया सलमान के शो में 2 हफ्ते भी रुकती हैं। तो वो आराम से 70 लाख कमा सकती थी। लेकिन रिया ने अभी इस बात की पुष्टी नही की है।

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के मौत की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। रिया एक ट्रेंडिंग नाम हैं। अगर वे बिग बॉस का हिस्सा बनती हैं। तो रिया को अपनी निगेटिव इमेज को बदलने का मौका मिलेगा। रिया के बिग बॉस का हिस्सा बनने को लेकर अभी ऑफिशियल नाउंसमेंट नहीं हुई है।

बिग बॉस 15’ के लिए अब तक ये सिलेब्रिटीज के नाम कन्फर्म

‘बिग बॉस 15’ के लिए अब तक जिन सिलेब्रिटीज के नाम कन्फर्म हो चुके हैं, उनमें तेजस्वी प्रकाश, करन कुंद्रा, सिंबा नागपाल, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट और उमर रियाज का नाम शामिल है। चर्चा है। कि इसमें साहिल श्रॉफ और ‘स्पलिट्सविला’ फेम मीशा अय्यर के साथ विशाल कोटियन दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: BB OTT जीतकर भी क्यों सलमान खान के शो Bigg Boss 15 से बाहर हैं Divya Agarwal

टाइगर 3’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई लौटे, Salman Khan, करेगें Bigg Boss 15 ग्रैंड प्रीमियर शूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here