Private Jet की सीट पर पालथी मारकर बैठी दिखीं Priyanka Chopra फैन्स बोले- ‘हमारी देसी गर्ल’

0
416
priyanka-chopra
प्राइवेट जेट की सीट पर पालथी मारकर बैठी दिखीं PRIYANKA CHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों का काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक लेटेस्ट तस्वीर वायरल (Latest Picture Viral) हो रही है। जिसमें प्रियंका के ‘देसी गर्ल (Desi girl) अंदाज़’ ने सबको एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली सीरीज के लिए स्पेन रवाना हुई हैं।

private

स्पेन (Spain) जाने के लिए उन्होंने प्राइवेट जेट लिया (private jet) वायरल हुई इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा फ्लाइट में पालथी मारकर बैठी हुईं हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक और सफेद रंग की स्ट्रिप शर्ट में नजर आ रही हैं। चार्टड फ्लाइट के अन्दर  प्रियंका जेट की सीट में पैर ऊपर करके बैठी हुई हैं। जिसे देखकर फैन्स भी उनकी तारीफ करने लगे। एक ने लिखा -इंडिया वाले। तो कई और लोगों ने प्रियंका के लिए लिखा कि -हमारी देसी गर्ल।  एक और यूजर ने लिखा, ‘ये सबसे सहज तरीका है बैठने का, बहुत खूब प्रियंका चोपड़ा’

इसके अलावा सीरीज सिटाडेल में प्रियंका के कोस्टार ओसी इखिले (Osy Ikhile) ने इस चार्टड फ्लाइट के अन्दर का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका को फ्लाइट के दौरान शैम्पेन पीते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका के  वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ‘मैट्रिक्स 4’ के अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने Nick Jonas संग शादी को लेकर किए कई खुलासे

Priyanka Chopra ने बिकिनी में शेयर किया Nick Jonas के साथ फोटो, गुस्से से लाल हुईं Parineeti Chopra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here