Payal Rohtagi Sangram Wedding: एक दूजे के हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, सामने आई शादी की तस्वीरें

बता दें कि पायल और संग्राम पिछले 12 साल से रिश्ते में थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

0
235
Payal Rohtagi
Payal Rohtagi Sangram Wedding: एक दूजे के हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

Payal Rohtagi Sangram Wedding: पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) और रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) 9 जुलाई को शादी के बंधन (Payal Sangram Wedding) में बंध गए। दोनों ने आगरा में सात फेरे लिए। बता दें कि पायल और संग्राम पिछले 12 साल से रिश्ते में थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Payal Rohtagi Sangram Wedding: देखें वेडिंग फोटोज

कपल शादी की फोटोज में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। लाल रंग के लहंगे में पायल खूबसूरत लग रही हैं। वहीं संग्राम सिंह ने सफेद शेरवानी पहनी है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। पायल ने हेवी ज्वेलरी कैरी की है।

Payal Rohtagi Sangram Wedding
Payal Rohtagi Sangram Wedding

अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए संग्राम ने लिखा, ‘पाyal ke sangराम।’ फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। शादी से पहले दोनों ने राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करके महादेव का आर्शीवाद भी लिया था।

292612962 457852879045222 6025091038613364305 n

शादी के बाद पायल और संग्राम मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन भी रखने वाले हैं, जिसमें वे अपने करीबी दोस्तों को बुलाएंगे। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 2011 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की मुलाकात रिएलिटी शो Survivor India के सेट पर हुई थी।

292436537 1094090211538006 6656832213923697537 n 1

पायल और संग्राम की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। पायल ने लॅाक अप में खुलासा करते हुए बताया था कि, वो और उनके पार्टनर संग्राम सिंह 4-5 साल से बच्चे की कोशिश कर रहे हैं। मगर बच्चा कंसीव नही हो पा रहा है। पायल ने आगे कहा था कि, संग्राम को बच्चे पसंद हैं, और वो उनसे बहुत प्यार करतें हैं मैं मां नहीं बन सकती। मेरे बच्चे नहीं हो सकते। मैंने सोचा कि हम शादी तब करेंगे जब मैं प्रेगनेंट होऊंगी। ऐसा बोलने के बाद पायल खूब रोने लगीं।

292680405 593713608941373 3396338629035288600 n 1

पायल के इस खुलासे के बाद संग्राम सिंह ने कहा था, “पायल और मैं एक दूसरे को 12 सालों से जानते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जिंदगी के उतार चढ़ाव में हम हमेशा एक दूसरे का साथ देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे। मैंने उनसे बेइंतहा प्यार किया है”। पायल के साथ शादी के बंधन में बंधकर संग्राम ने अपना वादा पूरी भी किया।

292588856 822588365376839 8713223565158063078 n 1

यह भी पढ़ें:

Bear Grylls के साथ कीड़े खाते नजर आए Ranveer Singh, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Mika Di Vohti: मीका सिंह का इस लड़की पर आया दिल, स्वयंवर में जल्द करेंगे शादी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here