Oscar Nominations 2023: ऑस्कर के लिए ‘नाटू-नाटू’ समेत भारत की ये फिल्में हुईं नॉमिनेट

डॉक्यूमेंट्री फीचर और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए भारत की दो फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है।

0
110
Oscar Nominations 2023
Oscar Nominations 2023

Oscar Nominations 2023: ऑस्कर अवार्ड 2023 के लिए आज यानी मंगलवार को नॉमिनेशन लिस्ट का एलान कर दिया गया। इसमें ओरिजिनल सॉन्ग के लिए फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटू-नाटू’ को नॉमिनेट किया गया है। मालूम हो कि ‘आरआरआर’ एसएस राजामौली की फिल्म है। वहीं, इसके अलावा शॉर्ट फिल्म में भारत की दो फिल्मों को भी नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि नॉमिनेशन लिस्ट को लेकर भारत के फैंस काफी उत्सुक थे। वे भारतीय समयानुसार शाम सात बजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Oscar Nominations 2023
Oscar Nominations 2023

Oscar Nominations 2023: इन दो भारतीय फिल्मों को भी किया गया नॉमिनेट

दरअसल, ऑस्कर अवार्ड के लिए आज नॉमिनेशन लिस्ट का एलान किया जाना था। इसपर सभी भारतीयों की भी नजरें थीं। अब नॉमिनेशन लिस्ट का एलान कर दिया गया है। इसका लाइव प्रसारण कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स थिएटर से किया गया। ओरिजिनल सॉन्ग के लिए आरआरआर फिल्म से ‘नाटू नाटू’ को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए भी भारत की दो फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ तो डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को नॉमिनेट किया गया है।

लोगों ने देखा ऑस्कर नॉमिनेशन इवेंट का लाइव प्रसारण
आपको बता दें कि कैलिफोर्निया के स्थानीय समयानुसार, 24 जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट का एलान किया जाना था। वहीं, भारतीय समयानुसार इस इवेंट का लाइव प्रसारण शाम सात बजे लोगों ने देखा। एबीसी.कॉम और हुलु टीवी पर इस इवेंट का लाइव प्रसारण किया गया। रिज अहमद और अभिनेत्री एलीसन विलियम्स ने ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन इवेंट को होस्ट किया। भारतीय दर्शकों ने इवेंट को फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब के माध्यम से भी देखा।

नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने पर फिल्म आरआरआर की टीम ने खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ेंः

इन भारतीय फिल्मों पर रहेगी सबकी नजर, जानें कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन इवेंट

यूपी में जल्द आएगी सीएम अप्रेंटिसशिप योजना, ग्रेजुएशन के युवाओं को मिलेगा यह लाभ…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here